Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, कानपुर से लखनऊ जा रहा दोस्त गंभीर घायल, वाहन चालक मौके से फरार हुआ
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, कानपुर से लखनऊ जा रहा दोस्त गंभीर घायल, वाहन चालक मौके से फरार हुआ

Zee Bharat News 24
Last updated: January 17, 2026 7:28 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में नवाबगंज के पास हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कानपुर नगर के ईदगाह कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय राम कुमार पुत्र हरीश चंद्र के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवक का नाम रंजीत बताया जा रहा है, जो मृतक का करीबी दोस्त है। दोनों युवक बाइक से कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे, तभी नवाबगंज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बता दे कि टक्कर इतनी भीषण थी कि राम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रंजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ और टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। अजगैन कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल रंजीत को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस घायल युवक के बयान के आधार पर घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक राम कुमार इवेंट मैनेजमेंट के काम से जुड़े हुए थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। इस अचानक हुई दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारकर फरार हुए वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

अलग-अलग मार्गो पर दुर्घटनाओं में एक छात्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

November 11, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

धौरका गांव से रतनगढ़ माता के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, एक महिला की मौत, दो दर्जन घायल

October 28, 2025
Uncategorizedक्राइम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में युवक की मौत का मामला, अंगूठे पर मिली स्याही, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

February 18, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

’’विद्यारंभ कार्यक्रम’’ अंतर्गत आंगनबाड़ी पर बच्चों को वितरित किए प्रमाण पत्र

March 26, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?