जी भारत न्यूज24
कांग्रेस कार्यकर्ता लहार चुंगी से नारेबाजी करते पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे
भिण्ड । मध्यप्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के नाम पुलिस अधीक्षक भिंड की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि सीएसपी निरंजन राजपूत को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में बताया गया कि 31 अगस्त को रतलाम प्रवास के दौरान जीतू पटवारी पर अज्ञात लोगों द्वारा एकत्र होकर हिंसक वातावरण निर्मित किया गया एवं उन पर जानलेवा हमला किया गया जीतू पटवारी पर पूर्व में भी इस तरह की हमले हो चुके हैं,परंतु सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है दूसरी ओर प्रदेश नशे का गढ़ बनता जा रहा है नित नई नशे के उद्योगों की जानकारी प्राप्त हो रही है,वहां से करोड़ों की सामग्री प्राप्त हो रही है,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी निरंतर नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं,उनका प्रयास है कि प्रदेश नशे से मुक्त हो,पकड़े जा रहे नशे के कारोबारी के भाजपा के नेताओं के साथ संबंधों पर उनकी आरोपियों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर निरंतर वायरल होती आ रही है, इसके चलते इन आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से इनकार नहीं किया जा सकता है इसी के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद है और वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला करने का दुसाहस कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी (शहर व ग्रामीण) ने पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया है,कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी करें साथ ही प्रदेश में फैलने नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की कृपा करें।
ज्ञापन सौपने में प्रमुख रूप से ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल,शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी,राहुल भदोरिया,प्रमोद चौधरी, मनोज दैपुरिया,जय श्री राम बघेल,डॉ राधेश्याम शर्मा,इरशाद अहमद,बाबा भगवान दास सेथिया,गजेंद्र सिंह भदौरिया,डॉ अनिल भारद्वाज, शिशुपाल सिंह भदौरिया,संतोष त्रिपाठी,श्रीमती रेखा भदौरिया,संदीप मिश्रा,लायक सिंह गुर्जर,आशुतोष शर्मा,विवेक पचौरी,चेतन शर्मा,दीपक शर्मा पार्षद,महेश जाटव,केदार कौशल, राहुल कुशवाह,शैलेंद्र भदौरिया,पंकज त्रिपाठी,चतुर सिंह नरवरिया,वीरेंद्र यादव,बृजेंद्र सिंह कल्लू ,गोविंद राजावत,दीपू दुबे,अनिरुद्ध त्रिपाठी, सत्येंद्र भदोरिया,मोहम्मद इरफान,नयन सिंह राजावत, भागीरथ कुशवाहा,गममू खान,सीमा शर्मा,शिव शंकर भदौरिया,वकील खान,रूपेंद्र सिंह,नरेश चौधरी,देवेंद्र निगम, रामजीलाल शाक्य,विजय बर्रेया राजकुमार,शैलू कौशल,देवेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह कुशवाह,सुल्तान सिंह, जयवीर बघेल आदि लोग उपस्थित रहे।




