जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ, उन्नाव।
नगर के मोहल्ला न्यू कटरा स्थित आरडीएस ग्रुप आफ स्कूल में बाल दिवस पर शुक्रवार को पंजाबी थीम रंगला पंजाब कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने मंच पर बेहतरीन प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकों को पंजाब प्रांत का एहसास करा दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रमोद कुमार सैनी व रजनी सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री सैनी ने कहा कि यह शिक्षण संस्थान अपने 25 वर्ष पूरे कर रहा है। यहां से पढ़कर निकले सैकड़ों छात्र छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्यक्रम में पंजाबी थीम पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा गुरुद्वारा, जलियांवाला बाग, लोहड़ी, भांगड़ा व गिद्दा जैसे नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। पंजाब के पारंपरिक परिधान पहने बच्चों ने शुद्ध पंजाबी में भाषण देकर और गीत सुना कर दर्शकों को पंजाब का एहसास दिला दिया। कार्यक्रम में कानपुर व लखनऊ से पधारे सिख धर्म के गुरु भाई शुभम सिंह रागी जी, भाई हिम्मत सिंह रागी जी, भाई संजीव सिंह ,गुरमीत सिंह व अरविंद सिंह ने मंच पर आकर सिक्ख धर्म के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और मार्शल आर्ट के करतब के साथ ही गुरुवाणी व कीर्तन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ही गुरुद्वारा की स्थापना की गई। जिसमें सिख धर्म गुरुओं ने अरदास और शबद कीर्तन पेश किए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम में पंजाबी परिधान में आईं 25 माताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक श्रीकांत कटियार , एसडी पब्लिक इंटर कॉलेज लखनऊ के प्रबंध निर्देशक रामानंद सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सैनी समाज अनुराग सैनी, भाजपा नेता नीरज गुप्ता व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने बच्चों की विभिन्न प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। कॉलेज परिसर में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने खान-पान की दुकानें भी लगाईं। जिसमें छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने जमकर खरीदारी की। अंत में विद्यालय द्वारा फूड स्टॉल ,डांस और एक्ट में विजई हाउस लीडर्स व शिक्षकों को चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पुनीत पाल ,अवनी शुक्ला व विधि ने किया। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर सुमन राय, शिक्षक अनूप, पुनीत, तुषार, अभिषेक, जितेंद्र, बृजेश, रामचंद्र त्रिवेदी, आशुतोष, प्रियंका, नम्रता , आकांक्षा , निधि, प्रतिभा पांडेय व अनामिका सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं।




