जी भारत न्यूज24
उन्नाव,नवाबगंज
ग्राम पंचायत जैतीपुर में श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जैतीपुर बाजार स्थित डाकखाना (पोस्ट ऑफिस) के बगल में लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।शिविर में अस्पताल के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. स्वाति मिश्रा और डॉ. अनुज्ञा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ और आवश्यक जांच सुविधाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में मार्केटिंग मैनेजर हरे कृष्ण भारद्वाज एवं तेजस्वी प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निःशुल्क दवा वितरण का लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।




