जी भारत न्यूज24
पोरसा । भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर तथा बिजली घर स्थित महादेव मंदिर पर एवं ग्राम दुर्गापुर स्थित महादेव मंदिर के महादेव बाबा अब नए रूप में दिखने लगे हैं,, ग्वालियर कसेरा ओली में रहने वाले गोपाल प्रसाद हयरण उर्फ गोपी के द्वारा तीनों महादेव मंदिर की महादेव जी की पिंडियों का श्रृंगार करके एकदम नए रूप में प्रस्तुत किया गया है।इस नए रूप में दिखने के मौके पर आचार्य आनंद शास्त्री, राधा कृष्ण गुप्ता, मंटे शर्मा ,श्रीमती सुनीता गुप्ता, देवेश कुमार गुप्ता, श्रीमती पूनम गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, माधव गांगिल आदि इस मौके पर मौजूद थे।
महादेव बाबा अब आए नए रूप में




