जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
बिहार से दिल्ली जा रही एक निजी कंपनी की बस एक्सप्रेसवे मार्ग पर खराब हो गई इस दौरान तकरीबन 14 घंटे तक यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ी।
एक निजी कंपनी की सवारी बस सवारियां भरकर बिहार से दिल्ली जा रही थी तभी रविवार मध्य रात करीब गांव गौरियाकला के निकट बस में तकनीकी खराबी आ गई जिससे चालक ने बस रोककर मरम्मत कराने का प्रयास किया किंतु सफलता नहीं मिल सकी जिसके बाद नजदीकी कस्बे से मिस्त्री को बुलवाकर बस ठीक करने का प्रयास चलता रहा किंतु सोमवार को दो बजे तक बस को ठीक नहीं किया जा सका इस दौरान करीब 14 घंटे तक यात्री परेशान होते दिखे।
इनसेट
जब कई घंटे तक बस को ठीक नहीं किया जा सका तो यात्रियों की जरूरत देखते हुए एक स्थानीय दुकानदार दैनिक जरूरतों की समान लेकर पैदल यात्रियों के निकट पहुंच गया तथा तिरपाल बिछाकर दुकान सजा दी इस दौरान अनेक यात्रियों द्वारा खरीददारी भी की गई।




