Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जल-संरक्षण के लिए प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जल-संरक्षण के लिए प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा

Zee Bharat News 24
Last updated: September 30, 2024 7:33 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

डिंडोरी जिले के शारदा आजीविका तथा छतरपुर जिले के हरि बगिया स्व-सहायता समूह का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री श्री मोदी का प्रदेश के फूड फॉरेस्ट और फिश पार्लर ने किया ध्यान आकर्षित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास से सुनी प्रधानमंत्री की “मन की बात
डिंडोरी और छतरपुर में महिलाओं द्वारा जल-संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय एवं अनुकरणीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में प्रदेश के डिंडोरी और छतरपुर जिलों में महिलाओं द्वारा जल-संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सामूहिकता की भावना से हो रहे कार्यों के अंतर्गत जल-संरक्षण के लिए जारी प्रयासों एवं नवाचारों में डिंडोरी जिले के ग्राम रयपुर के शारदा आजीविका स्व-सहायता समूह और छतरपुर जिले के गांव खोंप में हरि बगिया स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए तालाब तथा उससे भूजल स्तर में आये सुधार के सकारात्मक परिणामों का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि डिंडोरी और छतरपुर में महिलाओं द्वारा जल-संरक्षण के लिए जारी प्रयास सराहनीय और प्रशंसनीय हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि देश और प्रदेश के लोग अपने आसपास हो रहे ऐसे प्रयासों से अवश्य जुड़ेंगे।

मछली पालन और फिश पार्लर से बढ़ाई आय

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि “मुझे मध्यप्रदेश के दो बड़े ही प्रेरणादाई प्रयासों की जानकारी मिली है। डिंडोरी जिले के रयपुरा गांव में एक बड़े तालाब के निर्माण से भू-जल स्तर काफी बढ़ गया है, इसका फायदा गांव की महिलाओं को मिला है। यहां के शारदा आजीविका स्व-सहायता समूह व इससे जुड़ी महिलाओं को मछली पालन का नया व्यवसाय भी मिला। इन महिलाओं ने फिश पार्लर भी शुरू किया, जिससे मछलियों की बिक्री कर वे अपनी आय भी बढ़ा रही हैं।”

तालाब से निकली गाद (मिट्टी) से बनाया बंजर जमीन को उपजाऊ

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के छतरपुर में भी महिलाओं का प्रयास बहुत सराहनीय है। यहां के खोंप गांव का बड़ा तालाब जब सूखने लगा, तो महिलाओं ने इसे पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया। हरि बगिया स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तालाब से बड़ी मात्रा में गाद (मिट्टी) निकाली। तालाब से जो गाद (मिट्टी) निकली, उसका उपयोग उन्होंने बंजर जमीन पर फूड फॉरेस्ट तैयार करने के लिए किया। इन महिलाओं की मेहनत से न सिर्फ तालाब में खूब पानी भर गया, बल्कि फसलों की उपज भी काफी बढ़ गई है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” और SIR जैसे गम्भीर मुद्दों को उन्नाव शहर कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता की गई

December 15, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

राजस्व न्यायालयों में समय सीमा में होगा लंबित प्रकरणों का निराकरण

July 20, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

रामजानकी सेवा संघ अयोध्या के महन्त माधव मुकुन्द महाराज का संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आगमन

November 23, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

विज्ञान प्रदर्शनी एवं सामान्य ज्ञान ओलंपियाड का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, डॉ संदीप ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

December 22, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?