जी भारत न्यूज24
ग्वालियर। ओबीसी समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने के उद्देश्य से आज ओबीसी महासभा कर्मचारी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष होम सिंह नरवरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों और कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष होम सिंह नरवरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग को अब अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा, “ओबीसी शेर है, बस उसके जगने की देर है।” समाज जब जाग जाएगा, तो अपने हक खुद हासिल कर लेगा।
सर्वसम्मति से हुआ जिलाध्यक्ष का चयन
संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक में सर्वसम्मति से ग्वालियर के नए जिलाध्यक्ष का चयन किया गया। नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही उपस्थित वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पूरे प्रदेश में उतरेगी नई ताकत
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में ओबीसी महासभा इसी तरह पूरी ऊर्जा और नई ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। प्रदेश के हर जिले में संगठन का विस्तार किया जाएगा ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक समाज की आवाज पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों, सहयोगियों और नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से बधाई व उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।




