जी भारत न्यूज़24
हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर गौरी सरोवर राम जानकी शाला प्राचीन मंदिर पर बह रही श्रीमद् भागवत रसधार की पावन गंगा
भिण्ड । हिंदू नव वर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर भिंडी ऋषि की पावन धरा पर गौरी सरोवर प्राचीन राम जानकी साला मंदिर पर नागा साधु संत श्री श्री 1008 लोचन दास जी महाराज के शिष्य महंत श्री श्री 108 सेवक दास जी महाराज के आशीर्वाद से श्रीमद् भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है भागवत कथा के पुनीत अवसर पर भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई कलश में 11 पवित्र नदियों का जल कलश में स्थापित कर गौरी सरोवर के किनारे बने एक सैकड़ा शिवालय और गोरी सरोवर की परिक्रमा कर कलश यात्रा अनुपम आयोजन हुआ, आज नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर भागवत कथा के शुभ अवसर पर साध्वी सर्वेश्वरी दासी ने कहा अनीति से कमाया हुआ धन विनाश का कारण बनता है, और जो लोग छल कपट और ईर्ष्या द्वेष भावना रखते हैं उनका पतन तो होता ही है बल्कि ऐसे लोगों को नर्क में भी स्थान नहीं मिलता उन्होंने आगे कहा समस्त सृष्टि सियाराम मय है, प्रत्येक मनुष्य को सात्विक एवं धर्माचरण पर ही चलना चाहिए,
नर सेवा ही नारायण सेवा है :
उन्होंने आगे कहा संतों की सेवा ही मनुष्य का प्रथम धर्म होना चाहिए जब जब हमारे देश पर विपत्ति आई तब तब संतो ने आगे बढ़कर उस विपत्ति को नष्ट करने का कार्य किया आज हमारे बीच में संत श्री सेवादास जी जैसे महात्मा विराजमान है जिन्होंने गली-गली धर्म और भागवत उपदेश को लेकर 1008 श्रीमद् भागवत कथा करने का पुनीत लक्ष्य लिया है, उन्होंने आगे कहा नवरात्रि की पावन अवसर पर भागवत कथा श्रवण करने से ही समस्त पाप जड़ मूल से नष्ट हो जाते हैं हमारे सनातन धर्म में गाय को सर्वोच्च माना गया है गाय माता के शरीर में समस्त देवी देवताओं का वास होता है हर व्यक्ति को अपने घर पर एक गाय की सेवा करनी चाहिए गाय पर हाथ फेरने से समस्त दुखों का नाश होता है, और गाय माता को रोटी खिलाने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है आज श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर भिंड जिले के कई समाजसेवी माताएं बहने श्रद्धालु उपस्थित रहे।




