Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » यूपी वालों को मिलेगी बड़ी सौगात, गांवों में चलेंगी रोडवेज की बसें; सीएम योगी के निर्देश पर तैयार हुआ प्लान
मध्यप्रदेश

यूपी वालों को मिलेगी बड़ी सौगात, गांवों में चलेंगी रोडवेज की बसें; सीएम योगी के निर्देश पर तैयार हुआ प्लान

support@webmitr.in
Last updated: October 5, 2023 5:39 pm
[email protected]
2 Min Read

प्रदेश के जिन गांवों में आवागमन की कोई साधन नहीं है, वहां तक रोडवेज की बसें चलेंगी। पिछड़े क्षेत्र के लोगों को भी शहर आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने प्रत्येक गांव तक रोडवेज की बस संचालित करने की योजना तैयार की है। इसके लिए चिह्नित गांवों का सर्वे शुरू हो गया है।

Contents
  • क्या है यूपी सरकार का प्लान
    • सड़क चौड़ी नहीं तो छोटी बसें चलाई जाएंगी
  • क्या कहते हैं अधिकारी

 

क्या है यूपी सरकार का प्लान

 

शासन ने परिवहन निगम और परिवहन विभाग को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी है। छह अक्टूबर तक सर्वे होगा। सात को रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। प्रदेश के 4593 गांवों में आवागमन का कोई साधन नहीं है। गोरखपुर परिक्षेत्र के परिवहन विभाग और निगम के अधिकारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है। वे शहर से गांव तक आवागमन के साधन और सड़क मार्ग का परीक्षण कर रहे हैं। गांव के लोग किन साधनों से नजदीक वाले कस्बा, मुख्य सड़क मार्ग और शहर तक पहुंचते हैं, इसका विवरण जुटाया जा रहा है।

सड़क चौड़ी नहीं तो छोटी बसें चलाई जाएंगी

अगर किसी गांव की सड़क चौड़ी नहीं है तो वहां तक छोटी बसें चलाई जाएंगी। चौड़ी सड़क पर बड़ी बसों को संचालित किया जाएगा। बसों के आवागमन व ठहराव वाले मार्ग से एक किमी दूर वाले गांव को ही सुविधा संपन्न गांव माना जाएगा। इससे अधिक दूरी वाले गांव में बसें चलाई जाएंगी। बस के संचालन का प्रस्ताव 100 किमी की दूरी से अधिक नहीं होगा। रिपोर्ट के आधार पर साधन विहीन गांवों को भी सुविधा संपन्न बनाया जाएगा। शासन ने दिसंबर 2023 तक सभी गांवों तक बस चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 

क्या कहते हैं अधिकारी

 

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चन्द्र ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देश पर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे चल रहा है। अभी तक मैंने 12 गांवों का सर्वे पूरा कर लिया है। छह अक्टूबर तक सर्वे होगा। शासन के निर्देश पर गांवों तक बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

 

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकल

संत समाज का सम्मान सर्वोपरि, एनएच-719 को सिक्स लेन कराए जाने के लिए अंतिम चरण संघर्ष करेंगे – रामशेष बघेल

March 15, 2026
प्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: युवाओं के पास खाकी पहनने का सुनहरा अवसर, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

April 10, 2026
Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

हर वर्ष की तरह इस नववर्ष पर आयोजित होगा लाल बत्ती सरकार के जन्मोत्सव का 26 वां आयोजन

December 30, 2024
Uncategorizedमध्यप्रदेश

आज की पत्रकारिता राष्ट्रवाद की ओर अग्रेषित – ज्ञानेंद्र तिवारी

June 4, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?