Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए करना होगा सामूहिक प्रयास – कलेक्टर
प्रसाशनमध्यप्रदेश

जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए करना होगा सामूहिक प्रयास – कलेक्टर

Zee Bharat News 24
Last updated: March 10, 2026 6:58 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

जल गंगा संवर्धन अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

मुरैना। कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड़ ने जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु मुरैना जिले में 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जल ही जीवन है, इसलिए जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और आमजन की सहभागिता से इसे जनआंदोलन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल संरचनाओं के संवर्धन तथा जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएं।

कलेक्टर ने कहा कि निजी और शासकीय जल स्रोतों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे अधूरे निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नालियों, तालाबों, बावड़ियों सहित अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें और लोगों को जल का महत्व बताने के लिए जन चौपाल का भी आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि खेत तालाब की अपेक्षा अमृत सरोवर बनवाएं। जिन लोगों ने तालाब बनाए है, उनमें पानी नहीं है, वहां खेती की जा रही है। ऐसे सब इंजीनियरों को नोटिस जारी किए जाएं। बोरी बंधान का कार्य भी किया जाए तथा शासकीय भवनों, हॉस्टल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र और पंचायत भवनों में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग करवाएं। ताकि बरसात के पानी को सीधे जमीन के नीचे उतारा जा सके।

बैठक में कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी और पीएम विश्वकर्मा सहित पीएमएफएमई, मुद्रा योजना, स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में गति लाएं। राजस्व वसूली 15 दिन में अधिक से अधिक कराएं।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

एक ही थाने में कई वर्षों से जमे हैं रसूखदार सिपाही

July 10, 2025
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

राज्य सरकार बनाने जा रही है आकर्षक फार्मा पॉलिसी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

October 20, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत श्रमिक बस्तियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ जागरूकता शिविरों का आयोजन

November 9, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी

February 24, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?