जी भारत न्यूज24
देवास (ब्यूरो )आनंद गुप्ता
लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिणाम की घोषणा 4 जून को होगी
जिले की पांचो विधानसभा की मतगणना केंद्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में होगी
देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने मतगणना के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहां की देवास और सोनकच्छ खातेगांव की मतगणना 21–21 राउंड में होगी हाट पिपलिया में 18 राउंड हर विधानसभा के लिए 14-14 टैबल लगाई गई है,
साथ ही बागली की 22 राउंड में गणना होगी
सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा और उन्होंने कहा कि सोनकच्छ में मतदान का प्रतिशत 76.57 प्रतिशत देवास में 70.4% हाटपिपलिया में 76.39 प्रतिशत खातेगांव में 69.15% और बागली में 74.27 प्रतिशत रहा।




