Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » किसान भाई अब 16 अगस्त तक करा सकते हैं फसल का बीमा
Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकलव्यापार

किसान भाई अब 16 अगस्त तक करा सकते हैं फसल का बीमा

Zee Bharat News 24
Last updated: August 9, 2024 8:27 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

फसल बीमा कराने की तिथि बढ़ी

भिण्ड। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में खरीफ मौसम की फसलों का बीमा किया जा रहा है। फसल बीमा कराने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब किसान भाई 16 अगस्त तक अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। पहले खरीफ मौसम हेतु फसल बीमा कराने के लिये 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित थी। जिसे सरकार ने बढाकर 16 अगस्त तक कर दिया है। बीमित फसलों को प्राकृतिक या स्थानीय आपदाओं तथा कीट पतंग इत्यादि से नुकसान होने पर किसानों को बुवाई से लेकर फसल कटाई के बाद तक फसल बीमा का लाभ दिया जाता है।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर.एस. शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में पटवारी हल्का स्तर पर बाजरा व धान, तथा तहसील स्तर पर तिल, ज्वार व मूँगफली फसलों को अधिसूचित किया गया है। किसानों के लिये खरीफ फसल में प्रीमियम दर अनाज, तिलहन, दलहन सभी फसलों के लिये बीमित राशि का 2 प्रतिशत जो भी कम हो वह मान्य होगी।
बाजरा की फसल के लिए प्रति हैक्टेयर बीमा धनराशि 18 हजार रूपए है, जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि रूपए 360 रूपए बनती है। इसी प्रकार धान फसल की बीमा धनराशि प्रति हैक्टेयर 36 हजार रूपए, जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 720 रूपए होगी। ज्वार फसल की प्रति हैक्टेयर बीमा धनराशि 18 हजार 800 रूपए, जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 376 रूपए है। तथा मूंगफली व तिल फसल की प्रति हैक्टेयर बीमा धनराशि 16 हजार रूपए, जिसकी दो प्रतिशत बीमांकन राशि रूपए 320 रूपए है।
अऋणी व बटाईदार कृषक जिस बैंक में उनका खाता है, उस बैंक में जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। साथ ही नजदीकी सीएससी (ग्राहक सेवा केन्द्र) एवं एआईसी के प्रतिनिधि के माध्यम से भी फसल का बीमा कराया जा सकता है। इसके अलावा क्रॉप इंश्योरेंस एप व फसल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in पर भी बीमा कराने की सुविधा उपलब्ध है।

इन दस्तावेजों के आधार पर करा सकते हैं बीमा

किसान भाई आधारकार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति व भूमि संबंधित दस्तावेज (खतौनी) (शपथ पत्र सिर्फ बटाईदार कृषकों हेतु) इत्यादि के आधार पर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय, स्थानीय बैंक, सीएससी एवं एआईसी प्रतिनिधि से संपर्क किया जा सकता है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश झांसी: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में हंगामा

October 11, 2025
प्रसाशनमध्यप्रदेश

जनसम्पर्क आयुक्त श्री पोरवाल ने पदभार ग्रहण किया

December 22, 2023
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में बलदाऊ मंदिर पर 100वां मटकी फोड़ कार्यक्रम होगा आयोजित

August 18, 2025
Uncategorizedप्रसाशनराजनीतिलोकल

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया पुतला दहन

April 3, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?