Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » उज्जवला योजना में पात्र बहनों को चिन्हित कर दिया जायेगा लाभ – क्षेत्रीय सांसद श्रीमती राय
मध्यप्रदेश

उज्जवला योजना में पात्र बहनों को चिन्हित कर दिया जायेगा लाभ – क्षेत्रीय सांसद श्रीमती राय

Zee Bharat News 24
Last updated: December 17, 2023 6:25 pm
Zee Bharat News 24
6 Min Read

अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही यात्रा का उद्देश्य – विधायक  नरेंद्र सिंह

विभिन्न योजनाओं को आपके द्वार तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई यात्रा – कामना सिंह

विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

हरी झंडी दिखाकर रथों को किया रवाना

भिण्ड ! केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ निराला रंग बिहार मेला परिसर भिण्ड में आयोजित किया गया।

Contents
  • अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही यात्रा का उद्देश्य – विधायक  नरेंद्र सिंह
  • विभिन्न योजनाओं को आपके द्वार तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई यात्रा – कामना सिंह
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
  • हरी झंडी दिखाकर रथों को किया रवाना

कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस दौरान क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड  नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष  कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष  देवेन्द्र सिंह नरवरिया, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि, कलेक्टर  संजीव श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत  मनोज सरियाम, एसडीएम भिण्ड रवि मालवीय, रमेश दुबे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

सांसद  संध्या राय ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के साथ-साथ भिण्ड जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ जिले की सभी पंचायतों में भ्रमण कर सरकार की जन हितैषी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे साथ ही योजनाओं से वंचित हितग्राहियों के आवेदन लेकर उनका निराकरण कर योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। प्रत्येक दिन 2 पंचायतों में ये रथ भ्रमण करेंगे।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है सभी पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ लें, इस योजना में पांच लाख तक का नि:शुल्क उपचार होता है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वर्ष 2024 में आयुष्मान भारत योजना से उपचार की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना का लाभ लगभग सभी हितग्राहियों को मिल चुका है लेकिन जो भी पात्र हितग्राही इस योजना से वंचित रह गए हैं उन्हें भी जल्द से जल्द पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि किसी भी पात्र हितग्राही को इस योजना से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नल जल योजना अंतर्गत जिले के सभी घरों को नल से जल योजना से जोड़ा जाएगा, उज्जवला योजना से वंचित बहनों को उज्जवला योजना से संबंधित अधिकारी सर्वे कर सूचीबद्ध तरीके से पात्र बहनों को चिन्हित कर योजना का लाभ दिया जायेगा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत सभी भाई बहनों को इसका लाभ मिल रहा है त्रुटिवस छूटे हुए हितग्राहियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभागीय अमले द्वारा चिन्हित कर लाभ दिया जायेगा साथ खाते नम्बर और नाम सहित अन्य त्रुटियों के सुधार का कार्य भी किया जाएगा।

विधायक भिण्ड  नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज शुभारंभ किया जा रहा है, यह यात्रा 26 जनवरी तक निरंतर चलेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन कर अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ताकि सरकार की योजनाओं से कोई पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रत्येक पंचायत में जाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी, गांव गांव में सभी तक योजनाओं की सूचना पहुंचेगी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राही अपना आवेदन कर सकेंगे और संबंधित अधिकारियों द्वारा उनको योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं को आपके द्वार आपके घर तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया है। योजनाओं से वंचित लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहे इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम अंतर्गत आईपीएस अकादमी स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 01 के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा” का शुभारंभ करते हुये क्षेत्रीय सांसद संध्या राय एवं विधायक भिण्ड  नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सभी रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा 17 दिसम्बर से 26 जनवरी 2024 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में पहुंचेगी। जिसके अंतर्गत यात्रा के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का यथा संभव निराकरण किया जाएगा एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा तथा जिन आवेदनों का निराकरण तत्काल संभव नहीं है, उन हितग्राहियों को सूचित भी किया जाएगा।
सांसद  संध्या राय ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, नैनो फर्टिलाइजर, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा योजना, हेल्थ चेकअप सहित विभिन्न योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर प्राप्त आवेदन और उनके निराकरण के संबंध में जानकारी ली।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

प्रसाशनमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

कलेक्टर ने 10 शिक्षकों को किया निलंबित

March 7, 2025
Uncategorizedगैजेट्सप्रसाशनमध्यप्रदेशशिक्षा

संतोषपुर विद्यालय सबलगढ़ विकासखण्ड में बना आकर्षण का केन्द्र

February 19, 2024
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

मध्यप्रदेश में चार चरण में होंगे लोकसभा चुनाव, प्रदेश में प्रभावशील हुई आदर्श आचरण आचार संहिता

March 17, 2024
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

अमायन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की होगी 2 मई को आमसभा

May 1, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?