जी भारत न्यूज24
ग्रुप एडमिन समस्त पोस्ट के लिए जिम्मेदार होंगे
वाट्स एप, सोशल साइड पर ग्रुप में ओनली एडमिन करें
जिला दण्डाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया की जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचरण संहिता के परिपालन में 05 मई 2024 को शाम 6 बजे से समस्त प्रकार के राजनैतिक प्रचार प्रसार पर रोक रहेगी।
इसके लिए सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर भी राजनैतिक पोस्ट, और उससे संबंधित किसी भी प्रकार की पोस्ट शेयर नहीं की जा सकेगी।
निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान समाप्ति के समय से 48 घंटे पूर्व सभी प्रकार का प्रचार प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
05 मई 2024, रविवार शाम 6 बजे के बाद से सोशल मीडिया के किसी भी प्लेट फार्म पर कोई भी राजनैतिक गतिविधियों का प्रचार प्रसार नहीं किया जाएगा।
इसके लिए ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी होगी यह सुनिश्चित करें की सभी ग्रुप ओनली एडमिन रहें।




