जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश। जनपद वस्ती के रुदौली घर के छत के कुंडे से लटकता मिला ट्रक चालक के रुदौली के पास शव थानाक्षेत्र के छतरिया गांव में ट्रक चालक संजय निषाद का शव घर में छत के कुंडे से लटका मिला। पत्नी ने दरवाजा तोड़कर देखा। संजय की मौत का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी
छत के कुंडे से लटकता मिला ट्रक चालक का शव
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के छतरिया गांव निवासी ट्रक चालक संजय निषाद 32, का शव उसके घर में छत के कुंडे से लटकता हुआ मिला। संजय निषाद रात में खाना खाने के बाद अलग कमरे में सोने चला गया था। सुबह पत्नी ने जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका में पत्नी ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृष्य देखकर उसके होश उड़ गए। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का माना जा रहा है। घरवाले घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोग इस तरह आत्महत्या कर लेते हैं जबकि आत्महत्या करना कायरता का प्रतीक है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




