Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » खेल जीवन में निखार लाने का सबसे अच्छा माध्यम है – संध्या राय
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशलोकल

खेल जीवन में निखार लाने का सबसे अच्छा माध्यम है – संध्या राय

Zee Bharat News 24
Last updated: December 7, 2025 8:59 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24 

शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं – नरेन्द्र सिंह कुशवाह

सांसद खेल महोत्‍सव का हुआ भव्‍य शुभारंभ

भिण्ड। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट फॉर युवा विकसित भारत अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्‍सव का भव्‍य शुभारंभ हुआ।

सांसद संध्या राय के मुख्‍यातिथ्‍य और विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह के विशेष आतिथ्‍य में सांसद खेल महोत्‍सव का शानदार आगाज हुआ।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे, डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र सौजन्य, जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर तथा खुले आसमान में रंगीन गुब्बारे छोड़कर किया गया।

सांसद  संध्या राय ने खेल महोत्सव में प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और विकास के दृष्टिकोण से शुरू किए गए “खेलो इंडिया” कार्यक्रम के माध्यम से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो गांव-गांव की युवा खेल प्रतिभाओं को उनके हुनर का प्रदर्शन करने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।

संध्या राय ने इस अवसर पर कहा कि खेल जीवन में निखार लाने का सबसे अच्छा माध्यम है। खेलों में प्रतिस्पर्धा की भावना होती है, जो न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि जीवन के हर पहलू में व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस महोत्सव में पूरी खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को निखारें और अपने गांव, जिला, संभाग, प्रदेश और पूरे देश का नाम गौरवान्वित करें।

उन्होंने बताया कि खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है, टीम भावना विकसित होती है और भावी जीवन के लिए जरूरी अनुशासन और समर्पण की सीख मिलती है। खेल यह सिखाते हैं कि हार-जीत जीवन का हिस्सा है, लेकिन लगातार प्रयास और हिम्मत से सफलता जरूर मिलती है।

सांसद श्रीमती राय ने सभी खिलाड़ियों को अपने सपनों को साकार करने और नई ऊंचाइयों को छूने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह खेल महोत्सव युवा खिलाड़ियों के लिए अवसरों का द्वार खोलेगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने कौशल के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और देश को स्वस्थ, सक्रिय और प्रतिभाशाली नागरिक प्रदान करते हैं।

 

विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर सांसद द्वारा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि जब युवा दौड़ेंगे और स्वस्थ रहेंगे, तभी देश भी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

विधायक श्री कुशवाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए यह महोत्सव एक सशक्त कदम है। खेल महोत्सव के माध्यम से युवा अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि इससे युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। सांसद खेल महोत्सव न केवल खेल को बढ़ावा देगा बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को भी आगे बढ़ाएगा। इस पहल से युवा स्वस्थ, सक्रिय और प्रेरित होंगे, जो देश के उज्जवल भविष्य की नींव रखेगा। इसलिए सभी युवाओं को इस महोत्सव में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए और स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।

 

अतिथियों ने कराया टॉस

 

अतिथियों ने महिला रस्साखींच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। इसके बाद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों के उत्साह ने दर्शकों का मन मोह लिया।

 

रस्साखींच में जनप्रतिनिधियों ने दिखाया दम

 

रस्साखींच प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रस्सा खींचकर किया गया। जनप्रतिनिधियों की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

मिलावटी खाद्य सामग्री तैयार करने पर डेयरी को किया सील

April 23, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

समस्त विकासखण्डों में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान हेतु रोजगार शिविरों का आयोजन

September 11, 2025
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

हमारे शहीद सैनिकों का बलिदान कभी विस्मृत नहीं होगा – विधायक नरेन्द्र सिंह

December 17, 2025
Uncategorizedधार्मिकलोकल

कलश यात्रा के साथ हुआ शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ

May 13, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?