जी भारत न्यूज24
पंकज त्रिपाठी
एएसपी संजीव पाठक ने प्रेस वार्ता कर दी पूरी जानकारी
गुम हुए मोबाईल मिलने पर आवेदकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
भिण्ड । प्रतिदिन वरिष्ठ कार्यालयों एवं थाना देहात पर मोबाईल गुम होने के आवेदन प्राप्त हो रहे थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ. असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक,नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार,उप पुलिस अधीक्षक दीपक तोमर द्वारा भिण्ड के सभी थानों को मोबाईल खोज कर फरियादी को प्रदाय करने के लिये निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में आरक्षक ज्ञानेन्द्र मिश्रा द्वारा सायबर सेल भिण्ड की मदद से गत 20 दिनों में 27 मोबाईल कीमती 05 लाख 40 हजार रूपये केरल, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों से खोजकर एकत्रित किये गये। बरामद मोबाईल आवेदकगणों को वितरित किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश कुमार,उपनिरीक्षक नागेश शर्मा, उनि विजय शिवहरे, सहायक उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह (सायबर सेल),आरक्षक ज्ञानेन्द्र मिश्रा,आनन्द दीक्षित (सायबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




