Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » इंटक (INTUC) महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
राजनीतिलोकल

इंटक (INTUC) महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

Zee Bharat News 24
Last updated: May 30, 2026 9:43 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

ग्वालियर/भोपाल:

शान्ति कुशवाह को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) महिला विंग में “राष्ट्रीय उपाध्यक्ष” जैसी महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर नव-नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कांग्रेस और इंटक के शीर्ष नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के तमाम दिग्गज नेताओं को धन्यवाद दिया है।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी जी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का विशेष रूप से आभार माना।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, इंटक कांग्रेस समन्वयक व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

वरिष्ठ नेताओं और महिला विंग के प्रति दिया धन्यवाद

इस नियुक्ति पर उन्होंने राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, महिला कांग्रेस मध्य प्रदेश की अध्यक्ष रीना बरौसी और महिला कांग्रेस प्रभारी ममता वशिष्ठ का धन्यवाद किया। साथ ही मुरैना विधायक  दिनेश गुर्जर एवं भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा मिले सहयोग और स्नेह के लिए भी आभार जताया।

निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी जिम्मेदारी

अपनी इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने कहा:

“आप सभी वरिष्ठ नेताओं के विश्वास, मार्गदर्शन और स्नेह से मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी हासिल हुई है। संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी। इस जिम्मेदारी को मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कर्मठता के साथ निभाते हुए श्रमिक और महिला हितों की आवाज को और मजबूत करूंगी।”

इस नई नियुक्ति के बाद से ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में भारी उत्साह है और उन्हें लगातार बधाइयों का तांता मिल रहा है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

May 21, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

फीस के अभाव में या अन्य कारणों से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की टी.सी. रोककर उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित न करें-कलेक्टर

September 28, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को होंगा

March 8, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री जनता दरबार में सभी कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने की मांग की

October 16, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?