जी भारत न्यूज़24
दूध, घी व छैना रसगुल्ला के नमूने जांच हेतु लिये गए
साफ सफाई ना रखने पर नोटिस जारी करने दिए निर्देश
भिन्ड। प्रदेश की जनता को शुद्ध सामग्री उपलब्ध हो। इसी के तहत् आज कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव द्वारा महावीर गंज स्थित श्रीराम छैना भण्डार का औचक निरीक्षण किया गया।
मौके पर फर्म संचालक तहसीलदार बघेल गंदगी में छैना, रसगुल्ला का निर्माण करते मिले।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बुलाई जाकर नमूना कार्यवाही कराई गयी।
मौके से दूध, घी व छैना रसगुल्ला के नमूने जांच हेतु लिये गये। कलेक्टर ने संबंधित द्वारा उचित सफाई ना रखने पर नोटिस जारी करने बावत् निर्देशित किया।




