Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » नन्हे पाठकों ने पुस्तकालय यात्रा कर किताबों से की दोस्ती
Uncategorizedउत्तरप्रदेशशिक्षा

नन्हे पाठकों ने पुस्तकालय यात्रा कर किताबों से की दोस्ती

Zee Bharat News 24
Last updated: November 18, 2025 2:58 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल से जोड़ने के लिए निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है।बच्चों की पठन क्षमता बढ़ाने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा “रीडिंग हैबिट्स” बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं जिसमें बच्चों को पुस्तकालय का भ्रमण कराकर वहां की पुस्तकों से बच्चों को परिचित कराया जाना है।

ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के कर्मी बिझालमऊ न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा, कंपोजिट में बच्चों को कर्मी स्थित पुस्तकालय में विद्यालय की शिक्षिका डॉ रचना सिंह के द्वारा भ्रमण कराया गया।बच्चे पुस्तकालय पहुंचकर बहुत उत्साहित दिखे।बच्चों ने अपनी पसंद की किताबों को अलमारी से निकाला ,फिर चुपचाप अपनी कुर्सी पर बैठकर किताबें पढ़ने लगे।बच्चों ने पुस्तकालय की देख- रेख में लगे पुस्तकालयाध्यक्ष धीरज पाण्डेय से बात की और पुस्तकालय खुलने,बंद होने का समय जाना।उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध किताबों की सूची पढ़ी और स्वयं से संबंधित किताबों के नाम अपने पास लिखे जिससे वे अगली बार जब भी पुस्तकालय आएं ,अपनी जरूरत के अनुसार उन किताबों को पढ़ सकें तथा घर के लिए निर्गत करवा सकें। डॉ रचना सिंह ने बताया कि पुस्तकालय में जाने से जहां एक ओर बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा वहीं बच्चों को शैक्षिक सहायता भी मिलेगी।पुस्तकालय के शांत वातावरण में बैठकर पढ़ने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ेगी।बच्चों में पढ़ने की आदत का विकास होगा ।उनका शब्दकोश बढ़ेगा और इस प्रकार उनके भाषा कौशल में सुधार होगा।कक्षा 8 की विद्यार्थी पुष्पा ने कहा कि पुस्तकालय का वातावरण बहुत शांत है,यहां बैठकर पढ़ने से हमारा ध्यान इधर उधर नहीं भटकता है।अंश ने कहा कि एक साथ बैठकर पढ़ना अच्छा लगता है इससे अपने साथियों से ज्यादा पढ़ने की इच्छा होती है। साथ बैठकर पढ़ने से एक टीम भावना का भी विकास होता है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव गंगा स्नान करने जा रहे तीन सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत

November 6, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकलशिक्षा

कलेक्टर ने सात अशासकीय स्कूल संचालकों पर लगाया 20-20 हजार रूपये का जुर्माना

July 15, 2025
Uncategorizedराजनीतिलोकल

मनुष्य जीवन में खेलों का खेलना नितांत आवश्यक:प्रमोद चौधरी

January 22, 2025
मध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

बरही में ‘विद्यालय प्रवेश उत्सव’ का भव्य आयोजन, नन्हे बच्चों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत

March 26, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?