भिण्ड । पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ. असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध शराब, अवैध हथियार, स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी व ईनामी फरारी आरोपी, गुण्डा बदमाशों पर धरपकड अभियान के तहत कार्यवाही जारी है, इसी तारतम्य में दिनांक 05/09/23 को शाम 18.30 बजे रसकलाल मैरिज गार्डन के सामने वाली गली में नीलेश जाटव की गोली मारकर हुयी हत्या में शामिल 11 वें 05 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को दिनांक 16/01/24 को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार उईके, निरीक्षक प्रदीप सोनी,एएसआई नरेन्द्र चौहान,प्रधान आरक्षक सोनेन्द्र राजावत,मनीष भदौरिया,राजेश मधुरिया,आरक्षक सन्दीप राजावत,सुभाष तोमर,भूपेन्द्र राजावत,अनिल जाट,मदन गोपाल, योगेन्द्र चौहान,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,विष्णु तोमर, मदन गोपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




