Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने तीर्थ यात्रा का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ
Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने तीर्थ यात्रा का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

Zee Bharat News 24
Last updated: September 15, 2024 9:09 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24

देश की सांस्कृतिक और भौगोलिक एकता का माध्यम हैं तीर्थ यात्राएं – मुख्यमंत्री

इन्दौर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि सनातन धर्म में तीर्थ यात्राओं का अत्यधिक महत्व है। हमारे देश की एकता और अखण्डता का प्रकल्प है तीर्थ यात्राएं। तीर्थ दर्शन यात्रा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस तीर्थ यात्रा ने हमारे चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने का काम किया है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय उज्जैन में स्थानांतरित होने के बाद पहली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा का शुभारम्भ उज्जैन से किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के चारों दिशाओं को जोड़ने के लिये 1400 वर्ष पहले आदिगुरु शंकराचार्य ने चार मठों की स्थापना कर धार्मिक यात्राएं प्रारम्भ की थी। जितना महत्व हमारे जीवन में माता-पिता के आशीर्वाद, पुत्री के कन्यादान और पुत्र से प्राप्त मुखाग्नि का है, उतना ही महत्व तीर्थ दर्शन का भी है। तीर्थ हमारे पापों का नाश करके मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। हर गृहस्थ का सपना होता है कि वह अपनी आंखों से तीर्थों के दर्शन करें और परमेश्वर से मोक्ष की कामना करें। मुख्यमंत्री डॉ.यादव आज धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत उज्जैन में आयोजित तीर्थ यात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम को इन्दौर से वर्चुअली सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने हरी झंडी दिखाकर उज्जैन से काशी विश्वनाथ और अयोध्या तीर्थ यात्रा को रवाना किया। इंदौर में  इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, सांसद शंकर लालवानी, स्थानीय विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे चार धाम और बारह तीर्थ हमारी सनातन परम्परा के संवाहक और संस्कृति के अजर-अमर प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार हमारे वृद्धजनों की आस्था को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से उन्हें तीर्थ स्थलों की नि:शुल्क यात्रा करवा रही है। वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री ने उज्जैन जिले के 300 तीर्थ यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये हम सदैव तत्पर हैं। व्यक्ति का आना-जाना लगा रहता है, परन्तु गृहस्थ जीवन में से कुछ समय निकाल कर तीर्थ यात्रा करने का सबसे बड़ा मुख्य कार्य है। मध्य प्रदेश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर तीर्थ करने के लिये हवाई यात्रा ‘पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा’ भी प्रारम्भ की गई है। इसी तरह गंभीर बीमार व्यक्ति की जान बचाने के लिये एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वर्चुअल सम्बोधन में कहा कि काशी विश्वनाथ का निर्माण इन्दौर की लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर ने किया था। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उज्जैन जिले के चार तीर्थ यात्रियों ग्राम अजलाना के प्रभुलाल, बड़नगर की गीताबाई राठौर, नागदा निवासी शंभुलाल एवं कमल सिंह राठौर से वर्चुअली आंचलिक भाषा में आत्मीय संवाद किया और तीर्थ यात्रा के लिये शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सभी व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जायेंगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।  इस योजना में देश के विभिन्न राज्यों में स्थित धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों पर 60 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों को नि:शुल्क यात्रा एवं दर्शन करवाने की व्यवस्था की जाती है। उज्जैन से काशी विश्वनाथ की यात्रा की वापसी 26 सितम्बर को होगी। उज्जैन जिले के 300 यात्री काशी की यात्रा पर रवाना हुए हैं।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

प्रसाशनलोकल

पुलिस द्वारा व्यापारियों से प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाने की अपील की

December 21, 2023
Uncategorizedटेक्नोलॉजीधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीति

देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखी……….

February 24, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

आंशिक रूप से दस्तावेज कमी/अनियमितता पाई जाने पर 6 दुकानों को किया सील

July 23, 2024
क्राइमप्रसाशनलोकल

सायबर सेल टीम ने लगभग 20 लाख 50 हजार रुपये के 111 मोबाईल खोज निकाले

February 18, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?