Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ की गई मारपीट के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए – पंकज त्रिपाठी
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ की गई मारपीट के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए – पंकज त्रिपाठी

Zee Bharat News 24
Last updated: May 4, 2025 8:26 pm
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भिण्ड । प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव व पुष्पांजली टुडे न्यूज के पूर्व स्टेट हेड पंकज त्रिपाठी ने कहा कि भिंड पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में कमरा बंद कर कुछ पत्रकारों की पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के कहने पर पुलिस अधिकारियों द्वारा मारपीट करने का पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों पर आरोप लगे हैं,त्रिपाठी ने कहा कि अगर ऐसा किया गया है,तो वास्तविक में यह घटना शर्मशार करने वाली एवं चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता क्या है यह तो घटनाक्रम के समय वहां मौजूद रहे लोग ही बता सकते हैं या फिर निष्पक्ष जांच उपरांत ही वास्तविकता का पता चल सकता है । त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक से निष्पक्ष जांच कराने की पुरजोर मांग की है।

त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद आवश्यक है,टकराव नहीं पुलिस और पत्रकार दोनों ही लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं,दोनों की ही भूमिका समाज के लिए सेवा और सुरक्षा की है,लेकिन जब इनके बीच अविश्वास की दीवार खड़ी हो जाए,तो सबसे अधिक नुकसान आम जनता को होता है। त्रिपाठी ने कहा कि यह आवश्यक है कि संवाद के रास्ते खुले रखें जाएं,और हर पक्ष की बात को सुना जाए,समझा जाए और जांच की जाए,क्योंकि प्रशासन और प्रेस दोनों को ही जिम्मेदारी निभानी है ।

त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर पत्रकारों की मारपीट की घटना के आरोप लगे है,तो मेरी सरकार से यही मांग है,कि उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी ही चाहिए,और अगर पत्रकारों द्वारा लगाये गये आरोप सत्य है,तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। त्रिपाठी ने कहा कि वहीं मीडिया जगत को भी यह तय करना होगा कि वह अपने बीच उन चेहरों को छांटे जो पत्रकारिता के नाम पर पेशे की गरिमा को नुकसान पहुँचा रहे हैं,यह भी उतना ही आवश्यक है कि किसी भी आरोप या शिकायत पर बिना पुष्टि के किसी की छवि को धूमिल न किया जाए चाहे वह पत्रकार हो या पुलिस अधिकारी,सच की तह तक पहुँचना ही पत्रकारिता का धर्म है,उन्होंने कहा कि यह पूरा विवाद एक अवसर है कि हम पत्रकारिता और पुलिस प्रशासन दोनों में पारदर्शिता और ज़िम्मेदारी को लेकर एक ईमानदार चर्चा करें,अगर कोई अधिकारी दोषी है,तो उसे जवाबदेह ठहराना चाहिए और उसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए,लेकिन अगर कोई पत्रकार अपने पद का दुरुपयोग कर रहा है,तो उस पर भी उतनी ही गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए। पत्रकारों द्वारा पुलिस अधिकारियों पर पिटाई एवं अपमानित करने के लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच ज़रूरी है,ताकि पुलिस प्रशासन और मीडिया दोनों के बीच पारस्परिक विश्वास बहाल हो सके।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशलाइफस्टाइल

रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

May 17, 2025
डॉ. प्रेमासाई जी,पहुँचे ददरौआ सरकार।
देशधार्मिकलोकल

भिंड: माँ मातंगी दिव्य धाम में ‘त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार’ का शंखनाद, ददरौआ सरकार डॉक्टर हनुमान जी ने दिखाया अपना चमत्कार

May 10, 2026
धार्मिकलोकल

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जिले में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन

January 16, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

चंबल संभागायुक्त श्री झा ने भिण्ड जिले की तहसील मेहगांव के एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय का किया औचक निरीक्षण

July 28, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?