जी भारत न्यूज24
उन्नाव। 1 नवंबर से यातायात माह का शुभारंभ हो गया है। बता दे कि यह कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक अनुशासन पर प्रभावशाली संदेश देकर सभी से नियमों का पालन करने की अपील की। उन्नाव में यातायात माह की शुरुआत आज डी.एम. गौरांग राठी और एस.पी. जय प्रकाश सिंह ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए ट्रैफिक नियमों का पालन न करने से होने वाले खतरों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। इस मौके पर एस.पी. जय प्रकाश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, और हर नागरिक को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। “इस यातायात माह में हम एजुकेशन, इंजीनियरिंग और एन्फोर्समेंट — इन तीनों पहलुओं पर विशेष ध्यान देंगे। हमारा उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को शिक्षित करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाना है। हम चाहते हैं कि उन्नाव की सड़कें अधिक सुरक्षित बनें।” बताया कि नाबालिगों के वाहन चलाने पर प्रशासन सख्त है। पिछले एक वर्ष में 21 स्कूल बसों को बंद किया गया, तीन स्कूलों को नोटिस दिया गया और 21 पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना नंबर वाले डंपरों और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यातायात माह के दौरान शहरभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें दिन-रात निगरानी रखेंगी।




