Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से भरे जायेंगे नाम निर्देशन पत्र
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से भरे जायेंगे नाम निर्देशन पत्र

Zee Bharat News 24
Last updated: April 12, 2024 7:02 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज़24

बैतूल सहित 9 लोकसभा क्षेत्रों में होगा 7 मई को मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन – 2024 के तहत मध्यप्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं।  

श्री राजन ने बताया कि तीसरे चरण में मध्यप्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों में 12 अप्रैल से नाम निर्देशन पत्र भरे जायेंगे। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-1 मुरैना, क्रमांक-2 भिण्ड (अजा), क्रमांक-3 ग्वालियर, क्रमांक-4 गुना, क्रमांक-5 सागर, क्रमांक-18 विदिशा, क्रमांक-19 भोपाल, क्रमांक-20 राजगढ़ सहित बैतूल (अजजा) लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-29 में मतदान कराया जायेगा। तीसरे चरण के लिए निर्वाचन अधिसूचना शुक्रवार, 12 अप्रैल को जारी होगी। प्रत्याशियों द्वारा इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 19 अप्रैल है। इसके अगले दिन शनिवार, 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

बैतूल लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-29 के लिए 7 मई को होगा मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-29 के निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 अप्रैल को नवीन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक- 29 बैतूल (अजजा) में अब 7 मई को मतदान होगा। यहां निर्वाचन अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी होगी। केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी 12 से 19 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे। 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 7 मई को होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

उल्लेखनीय है कि बैतूल लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दल बहुजन समाज पार्टी से निर्वाचन में भाग ले रहे अभ्यर्थी अशोक भलावी का 9 अप्रैल को निधन हो गया था। अभ्यर्थी के निधन के कारण कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर बैतूल ने यहां 26 अप्रैल को होने वाले मतदान स्थगन की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश को भेजी थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान स्थगन की सूचना से भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को अवगत कराया गया था।

श्री राजन ने स्पष्ट किया है कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-29 के निर्वाचन में सिर्फ बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार का ही नाम निर्देशन पत्र जमा होगा। शेष अभ्यर्थी यथावत रहेंगे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकलव्यापार

ग्रामीण क्षेत्र से परिवहन हो रहे 07 क्विंटल मावा को किया जप्त

March 11, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

नवगत सीडीओ ने कार्यभार ग्रहण कर अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक

May 7, 2025
Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

October 21, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

उत्तर प्रदेश झांसी झारखण्ड मंदिर के पास नदी किनारे एक अज्ञात रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

August 10, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?