जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ, उन्नाव एक दलित युवती अपनी भूमि में भवन निर्माण के लिए नींव खोद रही थी। दलित युवती के मुताबिक तभी अचानक पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडों से युवती की पिटाई कर दी और बाल पकड़ कर उसे जमीन पर पटक दिया। साथ ही पड़ोसी ने उसे जातिगत गालियां भी दी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर खालसा निवासी दलित युवती संजू पुत्री रामस्वरूप द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते बुधवार की सुबह वह अपनी जमीन पर नींव की खुदाई कर रही थी। तभी अचानक पड़ोसी यूनुस पुत्र शमशुद्दीन अपनी पत्नी और भाई यूसुफ के साथ लाठी-डंडे लेकर आ धमके और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई से वह घायल हो गई। हमलावरों ने युवती के बाल पकड़ कर उसे जमीन पर पटक दिया और जातिगत गालियां देते हुए अपने घर चले गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




