Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » ​भिंड में घनी बस्ती के बीच चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री, भनक न लगे इसलिए तेज आवाज में बजाते थे गाने; पिता-पुत्र गिरफ्तार
क्राइमप्रसाशनलोकल

​भिंड में घनी बस्ती के बीच चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री, भनक न लगे इसलिए तेज आवाज में बजाते थे गाने; पिता-पुत्र गिरफ्तार

भिंड में घनी बस्ती के बीच अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़;

Zee Bharat News 24
Last updated: June 14, 2026 9:32 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read
पड़ोसियों को भनक न लगे इसलिए तेज आवाज में बजाते थे गाने, पिता-पुत्र गिरफ्तारभिंड में कट्टा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री सील, UP से आते थे कारीगर, 10 कट्टे बरामद
Highlights

जी भारत न्यूज24 

भिंड पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद।

15 से 20 हजार रुपये में बेचे जाते थे कट्टे, उत्तर प्रदेश से बुलाए जाते थे कारीगर।

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़े अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घनी बस्ती के अंदर अवैध रूप से संचालित की जा रही हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री को पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने हथियारों के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पड़ोसियों को भनक न लगे, इसलिए बजाते थे तेज गाने

हथियार बनाने के इस काले कारोबार को छुपाने के लिए आरोपियों ने एक बेहद शातिर तरीका अपनाया था। लहार रोड के पास स्थित दुर्गा नगर की घनी बस्ती में एक खाली मकान के अंदर यह फैक्ट्री चलाई जा रही थी। आस-पास के पड़ोसियों को कट्टे बनाने और खट-पट की आवाज की भनक न लगे, इसके लिए आरोपी मकान के भीतर बेहद तेज आवाज में गाना बजाकर रखते थे और उसी की आड़ में अवैध हथियारों का निर्माण करते थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मारा छापा

पुलिस अधीक्षक भिंड सूरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु सभी थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के पालन में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

दिनांक 12.06.26 को देहात पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दुर्गा नगर में एक खाली मकान में कुछ लोग अवैध हथियारों का निर्माण कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश दी। जब टीम ने मकान के अंदर जाकर देखा तो कमरे में अवैध हथियार बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने मौके पर मौजूद 02 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। थाना देहात में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 376/26 धारा 25(1)ए, 25(1)बीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

UP से आते थे कारीगर, 15-20 हजार में सौदा

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी उत्तर प्रदेश (UP) से विशेष कारीगर लाकर यहाँ अवैध हथियार बनवाते थे। इन तैयार कट्टों को बाजार में 15 से 20 हजार रुपये में बेचा जाता था। पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में पिता-पुत्र हैं, जिन पर पहले से ही उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों पर डकैती की योजना, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और अवैध हथियार निर्माण के कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं जो फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

भारी मात्रा में सामान और औजार बरामद

पुलिस ने फैक्ट्री से कट्टे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सामानों का बड़ा जखीरा ज़ब्त किया है, जो इस प्रकार है:

कुल 10 कट्टे 315 बोर (06 पूरी तरह बने और 04 अधबने कट्टे)।

कारतूस: 03 कारतूस 12 बोर और 02 कारतूस 315 बोर।

उपकरण: 01 वर्मा मशीन, 01 ग्राइंडर मशीन, 02 अन्य ग्राइंडर मशीन, 05 वाक दाव मशीन, 05 हथौड़े, अलग-अलग प्रकार की रेतनियां, छेनी, प्लास, नाल बनाने वाले लोहे के पाइप, स्प्रिंग, रेतमाल पेपर, भट्टी पंखा और कोयला सहित भारी मात्रा में सामान।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप राजावत, थाना प्रभारी बरोही उपनिरीक्षक अतुल भदौरिया, थाना प्रभारी नयागांव उपनिरीक्षक वैभव तोमर, उपनिरीक्षक विजय शिवहरे, उपनिरीक्षक अजय यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद तोमर सहित साइबर सेल और देहात थाने के अन्य आरक्षकों एवं प्रधान आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

Zee Bharat News 24
        
TAGGED:#BhindNews #BhindPolice #CrimeNews #BreakingNews #KattaFactory #MPPolice #ChambalNews #ZeeBharatNews24 #PoliceRaid #MadhyaPradeshNews #CrimeAlert
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

कलेक्टर भिण्ड ने मछण्ड खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

April 27, 2024
Uncategorizedगैजेट्सप्रसाशनमध्यप्रदेशशिक्षा

संतोषपुर विद्यालय सबलगढ़ विकासखण्ड में बना आकर्षण का केन्द्र

February 19, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिला आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन कक्ष में लगाई गई ड्यूटी पर उपस्थित न होने पर 5 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

June 29, 2024
Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइललोकल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वदेश ग्वालियर के पूर्व प्रबंध संचालक अनुराग बंसल के निधन पर शोक व्यक्त किया

August 3, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?