जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेडिया
ग्राम किशन की गढ़िया से मीसा के रास्ते को सड़क मार्ग से जोड़ा जाए – मानसिंह कुशवाह
भिण्ड । ग्राम पंचायत मीसा की पूरी आबादी लगभग 500 के करीब है,ग्रामीणजनों ने कलेक्टर को सौपे गए ज्ञापन पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत मीसा से जाने वाले पुराने रास्ते को दबंगों ने कब्जा कर रखा है,उस रास्ते पर उन्होंने खेत बना रखे है,जहां आज तक आने जाने के लिये कोई रास्ता नहीं है। ग्रामीणजनों ने पूर्व में भी जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं, जिसका अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ है,ग्रामवासी मीसा के लोगों के बच्चे बरसात के दिनों में स्कूल नहीं जा पाते हे,क्योंकि रास्ता कच्ची है,वह बरसात के कारण बंद हो जाता है। ग्रामवासीयो कहा कि बरसात के दिनों में कही कोई बीमारी हो जाये या किसी महिला की डिलेवरी होनी हो,और उसे शासकीय अस्पताल लाना पड़े तो चार पाही पर रखकर 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक किशन की गढ़िया तक लाना पड़ता है,तव कहीं पक्की सड़क से सवारी मिलती है। ग्रामवासियों को बेहद कठनाईयों का सामना कर निवास करना पड़ रहा है, गांव को बसे 300 साल से ऊपर हो चुके है,लेकिन आज तक इस गांव के लिये सड़क व शासकीय कोई रास्ता नहीं है ।
जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह को ग्रामवासियों ने अपनी समस्या बताई तो श्री कुशवाहा ग्रामवासियों की समस्या का अविलंब निराकरण कराने के लिए ग्रामीणजनों के साथ संयुक्त तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिलवाया । श्री कुशवाह ने कहा कि ग्रामवासियों की यह समस्या काफी जटिल है और इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए,जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द ग्राम किशन की गढ़िया से मीसा के रास्ते को सड़क मार्ग से जोड़ना चाहिये।
ग्रामीणजनों ने कलेक्टर से मांग की है,कि हमारे गांव को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में या मुख्यमंत्री सड़क योजना में शामिल कर इस गांव के लिये शासकीय रास्ता का निर्माण शीघ्र से शीघ्र कराया जाए।
ग्रामीणजनों ने दिये गए ज्ञापन में कहा कि आने जाने हेतु रास्ता दबंगों द्वारा जे.सी.बी. मशीन से खोद कर रोक दिया गया है।
ज्ञापन पत्र बिंदुबार :
1. यह कि हम समस्त प्राथी गाण ग्राम पंचायत मीसा व ग्राम मीसा कछार जिला भिण्ड के निवासी है । और हमारे गाँव की आबादी 500 के लगभग है।
2 – गाँव से मुख्य मार्ग तक आने – जाने के लिये एक ही मात्र रास्ता है । जो गुरम मार्ग से गाँव तक दो किलोमीटर का है, उस रास्ते को रमेश सिंह उर्फ गुडे भदौरिया पुत्र जनक सिंह भदौरिया ग्राम किशन की गडिया के निवासी ने जेसीबी मशीन से गड्डा खोदकर रास्ते को रोक रखा है।
3 – प्रार्थी गणों ने रमेश सिंह उर्फ गुड्डे से रास्ता खोलने का निवेदन किया तो वो लड़ाई झगडा करने पर आमादा हो गये है। और वो झगडालू और दबंग व्यक्ति है।
4 – उक्त गाँव में अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाये तो शासकीय जिला अस्पताल भिण्ड तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है ।
इससे समस्त ग्रामीणवासी काफी दुखी – परेशान व चिन्तित है।
ग्रामीणजनों ने कलेक्टर से मांग करते हुए कहा कि जाँच कराकर आम रास्ते को शीघ्र खुलवाए अन्यथा ग्रामीणजन आंदोलन करने को मजबूर हैं।
ज्ञापनकर्ताओ में मुख्य रूप से सरपंच कांतीदेवी,लक्ष्मी नारायण,इंदल, सुरेश,महेंद्र सिंह,अजब,अवधेश, महावीर,राकेश,अरविंद,दीपू,राधे, रामवीर,रामदास सिंह,रामबिहारी, रामवीर,विकास,भानवीर,काशीराम, रामशंकर,केदार सिंह,ताती,रानू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




