जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव ,प्रेस मान्यता प्राप्त समाचार पत्र निदामत के संपादक,जिला पत्रकार संघ के महा मंत्री ,उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के वरिष्ठ प्रांतीय मंत्री ,आल इंडिया स्मॉल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ,एवं मूल अधिकार एसोसिएशन (भारत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सलिल मिश्रा ने पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग में मचे बवाल पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए बताया है कि जिलों में तैनात अधिकारी यदि जिम्मेदारी समझ कर कार्य करे तो जल्दी ही सारी दिक्कतें खत्म हो सकती है लेकिन कमाई करने और जनता को गुमराह कर घंटों लाइट बंद रखने वाले अधिकारी सिर्फ अपनी जेबें भरने का कार्य कर रहे है जिससे सरकार के मंसूबे पर यह अधिकारी और कर्मचारी पानी फेरने का कार्य कर रहे हैं
उदाहरण के तौर पर उन्होंने उन्नाव के पी डी नगर में तैनात जे ई दिव्यांशु कुमार के कार्यों को लेकर एक शिकायत पत्र मुख्य मंत्री जी को लिखकर भेजा है जिसमें जे ई के क्रिया कलाप की सारी जानकारी दी गई है
उन्होंने ऐसे अधिकारी पर तुंरत कार्यवाही करने की मांग की है।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




