Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » गणतंत्र दिवस की समुचित तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर
Uncategorized

गणतंत्र दिवस की समुचित तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर

Zee Bharat News 24
Last updated: January 23, 2024 10:35 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की

समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

भिन्ड । कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत  मनोज सरियाम, एडीएम  राजकुमार खत्री, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से समीक्षा की।
उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा कर कहा कि सभी विभाग प्रमुख लंबित सभी शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। आम जन की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें।
उन्होंने जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर समीक्षा करें और आम जन की समस्याओं का गंभीरता के साथ निराकरण कराएं।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित कराया जाये, योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति हो मिले यह सुनिश्चित करें कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।
उन्होंने 25 जनवरी को मतदाता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता दिवस के दिन प्रातः 11 बजे प्रत्येक कार्यालय में मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। सभी कार्यालय प्रमुख उक्त दिवस अपने कार्यालय में शपथ दिलाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में मनाए जाने हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड के मैदान में आयोजित किया जाएगा। विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि कार्यालय के शासकीय भवनों पर गणतंत्र दिवस से पूर्व 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रकाश की व्यवस्था की जाए। संबंधित विभागों के अधिकारी दिए गए दायित्वों के अनुसार सभी तैयारियां पूर्व से ही कर ली जावें।
उन्होंने कार्यालय प्रमुखों से कहा कि 26 जनवरी 2024 को प्रातः8 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर लिया जाए तत्पश्चात पुलिस परेड ग्राउण्ड में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2024 की संध्या पर भारत पर्व कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा वहां पर सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल की तैयारियों के संबंध जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशगैजेट्सधार्मिकलोकल

एक पेड़ शहीद के नाम

July 31, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

अर्जुन गौतम जी को राष्ट्रीय अपराध एवं भष्टाचार जांच ब्यूरो (NCCIB )महानिदेशक पद पर किया गया मनोनीत

December 13, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर ने असनेट पटवारी को किया निलंबित

January 31, 2025
Uncategorizedधार्मिकराजनीतिलाइफस्टाइललोकल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पूज्य पिताश्री के उठावना कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री राकेश शुक्ला……

September 6, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?