जी भारत न्यूज24
भजपुरा में सक्षम युवा मंडल संगोष्टी का किया आयोजन एवं ग्राम भृमण कर ग्रामीणों को किया जागरूक
भिण्ड। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सक्षम युवा मंडल, मुरलीपुरा (सेक्टर 4) द्वारा ग्राम भजपुरा के पुरा में “ग्रामोदय से अभ्युदय” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को शिक्षा, संस्कार एवं समरसता पर जागरूक किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा एवं संस्कार बहुत ही आवश्यक है इनके अभाव में किसी भी ग्राम, क्षेत्र आगे बढ़ना संभव नही है अतः हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए और उन्हें संस्कार वान बनाना चाहिए, वक्ताओं ने आगे कहा कि बिना एक दूसरे की मदद किये हम सामाजिक समरसता की बात सोच नही सकते हैं तथा विना सामाजिक समरसता के समाज का विकास नही हो सकता है। “ग्रामोदय से अभ्युदय” की परिकल्पना तभी साकार होगी जब हमारा समाज जागरूक होगा।बैठक के बाद पूरे मजरे का भृमण किया गया और गामीणों से संपर्क किया गया कार्यक्रम में नवांकुर संस्था सक्षम युवा मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह परमार, मेंटर शिवा भदौरिया, समाजसेवी नीलकमल भदौरिया, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष पूजा एवं समिति सदस्य व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




