जी भारत न्यूज24
भिण्ड (म.प्र.) आगामी जनगणना के फॉर्मेट में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए अलग से कॉलम शामिल न किए जाने के विरोध में आज ओबीसी महासभा ने भिण्ड के परेड चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और जनगणना फॉर्मेट की प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। महासभा का कहना है कि यह देश की एक बहुत बड़ी आबादी के अधिकारों की अनदेखी है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाह ने कहा कि जब तक जनगणना में ओबीसी की सही गिनती के लिए अलग कॉलम नहीं जोड़ा जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, *”हक चाहिए, भीख नहीं! जब तक गिनती पूरी नहीं, तब तक विश्राम नहीं!”*
*विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
मनोज कुशवाह (जिलाध्यक्ष, ओबीसी महासभा, भिण्ड), राजेश सिंह कुशवाह (पूर्व अध्यक्ष, एक्टिव युवा कुशवाह महासभा, म.प्र.), पवन राठौर, विक्रम सिंह, छोटे सिंह, रामपाल कुशवाह, अजीत कुशवाह, फूल सिंह कुशवाह, रामदास, सोबरन सिंह के साथ दीपक, महेश, शालू, विकास सहित बड़ी संख्या में ऊर्जावान साथी उपस्थित रहे।
अंत में कार्यकर्ताओं ने *”ओबीसी महासभा जिंदाबाद! जय भारत, जय संविधान!”* के नारों के साथ प्रदर्शन का समापन किया।




