हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा में कुल 21006 छात्र-छात्राओं में से 20244 उपस्थित रहे, 762 रहे अनुपस्थित
भिण्ड ! माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गणित विषय के प्रश्न पत्र की चल रही परीक्षा में शिव एजुकेशन डीएड कॉलेज सेमरपुरा भिण्ड परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर नकल रहित भयमुक्त परीक्षा को संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा की व्यवस्थायें चाक-चौबंद मिलीं। परीक्षार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक परीक्षा दी गई।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत गणित विषय की परीक्षा में कुल 21006 छात्र-छात्राओं में से 20244 उपस्थित रहे एवं 762 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत गणित विषय की परीक्षा में कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।




