जी भारत न्यूज24
मौ (भिण्ड) । संत फक्कड़ बाबा के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का विशाल एवं भव्य आयोजन ग्राम देहगांव तहसील मो,जिला भिंड में चल रहा है श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पं.घनश्याम शास्त्री जी महाराज ने बताया कि जो भी मनुष्य सच्चे मन से भगवान का नाम लेता है तो उसके सारे बिगड़े काम बन जाते है और उसका ह्रदय निर्मल हो जाता है। भगवान का नाम मनुष्य के ह्रदय में भगवान की कथा को सुनने से आता है।
इस संसार का कोई भी मानव अमर नहीं है,सबकी मृत्यु निश्चित है। मनुष्य कितना भी बड़ा ज्ञानी हो, धनवान हो, राजा, भिखारी, साधु हो, सभी मनुष्य को एक दिन इस दुनिया को छोड़ कर जाना है। मनुष्य को हर दिन कथा को सुनना चाहिए। संसार के सारे दुःख को सिर्फ भगवान ही समाप्त कर सकते है, इसलिए सभी मनुष्य को भगवान की शरण में चले जाना चाहिए।
जो भी मनुष्य भागवत कथा को सुनता है उसका कल्याण हो जाता है और उसके सारे दुखों का नाश हो जाता है। हर मनुष्य अपने ज्ञान और भक्ति के बल पर ही भगवान का दर्शन कर सकता है। जो भी मनुष्य भगवान से सच्चे मन से प्रेम करता है, भगवान उसके सारे बिगड़े काम को बना देते है। हर मनुष्य को अपने बच्चों को भगवान के भजन का श्रवण करवाना चाहिए इस अवसर पर इस अवसर पर कथा पारीक्षित संत महात्मा एवं समस्त ग्राम वासियों ने भागवत महापुराण पुराण की आरती की ।
सच्चे संत की संगति में आने से व्यक्ति का जीवन बदल जाता है : पं. घनश्याम शास्त्री जी




