जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी। में पुलिस झंडा दिवस के शुभ अवसर पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर, पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। SSP झाँसी द्वारा उपस्थित सभी कर्मियों को पुलिस महानिदेशक (DGP), उत्तर प्रदेश महोदय का संदेश पढ़कर सुनाया।
संदेश सुनाने के उपरांत, SSP झाँसी द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




