जी भारत न्यूज24
ग्रामीण जिला कांग्रेस ने ग्राम पंचायत पर मनरेगा के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्श शुरू किया
भिण्ड । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 5 जनवरी को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मेहंगाव विधानसभा के ग्राम बघेली बहादुरपुरा एवं तिलकपुरा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनरेगा योजना को खत्म करने को लेकर ग्राम स्तर पर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल द्वारा विरोध प्रदर्शन प्रारंभ किया गया।
बघेल ने ग्रामीणों के बीच में जाकर ग्रामीणजनों से चर्चा में भाजपा की केंद्र सरकार का विरोध करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा के तहत मिले काम के गारंटीड अधिकार के कानून में परिवर्तन कर ग्रामीण रोजगार के कानूनी अधिकार को छीना जा रहा है,जो किसान,मजदूर के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि वैसे ही देश में बेरोजगारी छाई हुई है,ऐसी स्थिति में स्थानीय मजदूरों,किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी,उस समय के प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह जी ने किसानों और स्थानीय मजदूरों को रोजगार की गारंटी देते हुए मनरेगा योजना को प्रारंभ किया था। जिसे केंद्र की भाजपा सरकार खत्म कर किसानों एवं स्थानीय मजदूरों को पूरी तरह बेरोजगार कर बर्बाद करना चाहती है।
बघेल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के इस निर्णय का जिले से लेकर समूचे भारत बर्ष में कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के हित में कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान कांग्रेस वरिष्ठ नेता महेश जाटव, सरपंच,सुन्दर सिंह बघेल,रवि बघेल,संदीप बघेल,रोहितअर्गल, प्रमोद सिंह,हिरदेश सिंह,मेंबर प्रदीप बघेल उपस्थित रहे।




