Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कृष्ण का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई : डॉ शैलेंद्र परिहार
Uncategorizedदेशधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

कृष्ण का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई : डॉ शैलेंद्र परिहार

Zee Bharat News 24
Last updated: August 26, 2024 7:10 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24

आज भी प्रासंगिक हैं भगवान कृष्ण: शैलेश नारायण सिंह

समाज को हर कदम पर प्रेरित करते है श्रीकृष्ण: राधे गोपाल यादव

जन अभियान परिषद ने की जिले भर में श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी

भिण्ड। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है हमें उनसे हर कदम पर सीख लेनी चाहिए वह संपूर्ण कला में अवतार लेने वाले ईश्वर थे।  हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए उक्त बात मशहूर चिकित्सा एवं समाजसेवी डॉक्टर शैलेंद्र परिहार ने कही वे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी शैलेश नारायण सिंह, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक राधेगाेपाल यादव, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद शिवप्रताप सिंह भदौरिया, समस्त मेंटर, छात्र और समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला प्रताप सिंह भदोरिया नेकिया।
पीएम श्री एमजेएस महाविद्यालय के परिसर में बोलते हुए शैलेंद्र परिहार ने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन हर पल हमें प्रेरणा देता है उन्होंने प्रेम का जो परिष्कृत रूप समाज के समय रखा वहीं मित्रता की भी नई परिभाषा समाज को दी। वरिष्ठ समाजसेवी शैलेश नारायण सिंह ने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन समाज के लिए उत्प्रेरक था है और रहेगा वह विभिन्न रूपों में हम सभी के समक्ष प्रकट होता रहता है आज भी यदि उन्हें सच्चे मन से और सेवा भाव के साथ पुकारा जाए तो वह कष्ट दूर करने के लिए हम सबके बीच होते हैं ऐसे कई अनुभव है जब उन्होंने इस बात का एहसास हम सबको कराया है शांति दूत बनने की बात हो या गीता के उपदेश देने की बात सारथी बने की बात हो या स्वयं की वापसी का पल सब उन्होंने समाज को संदेश देकर ही किया।
खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव ने कहा की मैं क्योंकि खेल प्रशिक्षक रहा हूं तो खेलों की दृष्टि से ही भगवान कृष्ण को देखता हूं कि उन्होंने किस प्रकार खेल खेलते ही कालिया नाग को नाच दिया साथ ही दाव लगाकर कंस का वध भी किया यह सब हमें यह प्रेरणा देता है कि विषम परिस्थितियों में भी हम कभी संयम को ना छोड़े तो जीत निश्चित है जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह ने कहा कि भगवान कृष्ण अलग राज्य में सर्वाधिक अलग अलग नामों से पूजे जाने वाले एक मात्र ईश्वर हैं। उन्होंने देश के समस्त राज्यों में कृष्ण के नाम का उल्लेख भी किया।
इसके बाद उन्होंने जन अभियान परिषद के कार्यों का भी वर्णन किया और छात्रों को किस प्रकार से एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी है तथा विषयो का चयन करना है इस बारे में भी विस्तार से जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदोरिया ने किया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेश

भ्रष्टाचारी बेईमानी कभी नहीं खत्म होगी…….

January 14, 2026
Uncategorizedटेक्नोलॉजीप्रसाशनलोकल

मालनपुर भिण्ड में प्रबन्ध संचालक क्षितिज सिंघल ने उच्चदाब उपभोक्ताओं से किया संवाद

July 14, 2024
Uncategorizedलोकल

लाड़ली बहना योजना की राशि से निशा ने खरीदी सिलाई मशीन

September 19, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

December 17, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?