Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आभार-सह-उपहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Uncategorizedधार्मिकराजनीतिलोकल

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आभार-सह-उपहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Zee Bharat News 24
Last updated: August 2, 2024 8:36 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

मंत्री श्री शुक्ला ने पढ़ी लाड़ली बहनों द्वारा दी गई “भाई के नाम एक प्रेम भरी पाती

महिलाओं को सशक्त बनाने सरकार ने चलाईं कई महत्वाकांक्षी योजनायें – मंत्री श्री शुक्ला

भिण्ड। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आभार-सह-उपहार कार्यक्रम मेहगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी  संजय जैन, सीईओ जनपद मेहगांव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने उपस्थित लाड़ली बहनों को संबोधित कर कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनायें चलाई हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है। इस योजना में प्रतिमाह महिलाओं को 1250 रूपये मिल रहे हैं। आज 1 अगस्त को सावन महीने में लाड़ली बहनों को शगुन के तौर पर 250 रूपये अतिरिक्त दिए जा रहे हैं।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब के घर में गैस चूल्हा होने के सपने को साकार किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलिंडर 450 रुपये में देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा किसी ज़माने में बेटियों का होना भार समझा जाता था, औऱ बच्चियों को मार दिया जाता था।
पुरूषों की तुलना में महिलाओं का अनुपात कम होने पर केन्द्र की मोदी सरकार ने पहले बेटी बचाओ फिर बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की। इसके सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हुये।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और लाड़ली बहना योजना ऐसी योजनाएं हैं जिससे समाज में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाई जाती है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटी के जन्म के समय ही उसके लखपति होने की गारंटी हो जाती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायत निर्वाचन, नगरीय निकाय निर्वाचन और सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया है, जिससे स्थानीय निकायों और शासकीय नौकरियों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है।

मंत्री श्री शुक्ला ने कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों द्वारा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपने प्यारे भैया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखे गए धन्यवाद पत्र “भाई के नाम एक प्रेम भरी पाती” बॉक्स को खोलकर पत्र पढ़े गए।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेश

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 365 के तहत राष्ट्रपति शासन पश्चिम बंगाल में लगाया जा सकता है

April 14, 2025
प्रसाशनलोकल

लंबित पेंशन प्रकरणो के निराकरण के लिए 22 दिसम्बर तक लगेंगे शिविर

December 21, 2023
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

November 5, 2025
Uncategorized

बांगरमऊ: पूर्व सभासद ने RTI के जरिए खोला मोर्चा, नगर पालिका से मांगा तीन वित्तीय वर्षों का पूरा हिसाब

April 20, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?