जी भारत न्यूज24
उन्नाव। सदर विधानसभा का सम्मेलन निराला प्रेक्षागृह उन्नाव में आयोजित हुआ। जिसमें वक्ता के रूप में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी माननीय विधायक विधायक पंकज गुप्ता ने भगवंतनगर विधानसभा का सम्मेलन परिमल वाटिका सिकंदरपुर कर्ण में दोपहर 12 बजे से आयोजित हुआ। जिसमें वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद वर्मा माननीय विधायक आशुतोष शुक्ला ने मोहान विधानसभा का सम्मेलन ब्लॉक सभागार नवाबगंज में
आयोजित हुआ जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित पूर्व जिलाध्यक्ष राधे श्याम रावत माननीय विधायक बृजेश रावत ने क्रमशः भाजपा का चुनावी एवं संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन, प्रधानमंत्री के रूप में मा० नरेन्द्र मोदी जी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर विषय प्रस्तुत किया।
उन्नाव उत्तर प्रदेश जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने सभी कार्यक्रमों में शामिल हो कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कार्यकर्ताओं के सतत प्रयास से भारतीय जनता पार्टी 2 सांसदों वाली पार्टी से 300 सांसदों वाली पार्टी बनी आज पार्टी जहां खड़ी है वह आप सभी कार्यकर्ताओं की वजह से है। सक्रिय सदस्य भाजपा की ध्वज पताका को ऊंचाइयों ले जा सकते हैं 2014 से लेकर आज जो परिवर्तन देख रहे हैं वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सक्रिय सदस्यों के दम पर है। 2014 के पहले सरकार के मंत्री अपने पद पर रहते हुए जेलों में थे भ्रष्टाचार व्याप्त था विदेशों में भी इस भ्रष्टाचार की चर्चा थी फिर एक गांव से निकलकर एक गरीब चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बना तो उसने भारत की दिशा और दशा बदल दी विदेशों भारत का नाम इज्जत से लिया जाता है पहले सैनिकों के सिर काट पाकिस्तानी फुटबाल खेलते थे अब एयर स्ट्राइक होती है उत्तर प्रदेश में एक संत का आगमन हुआ तो उन्होंने वहां के बेड और एसी हटा दिया और तखत पर बैठ शासन चल अपराध मुक्त भयमुक्त उत्तर प्रदेश बना रहे। इसके पहले के मुख्यमंत्री ने जब इसे छोड़ा था इसकी टोटी तक खोल ले गए थे।
जिला पंचायत अध्यक्षा ने कहा मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार में लोगों घर घर शौचालय घर घर राशन घर घर बिजली और घर घर गैस का कनेक्शन दिए और प्रधानमंत्री आवास योजना से वह घर भी दिया है।कोरोना काल और उसके बाद लोगों को राशन ही नहीं दाल तेल और नमक भी देने का कार्य किया।
विधायक आशुतोष शुक्ला ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यों को बताया।
उन्नाव विधानसभा में कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील सह संयोजक जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
मोहान विधानसभा के कार्यक्रम में सह संयोजक राकेश साहू संजय शुक्ला , सरोज सिंह चौहान अनिल कुशवाहा आनंद अवस्थी जी नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह जगतपाल सिंह, शुभांक सिंह , वणिकांत द्विवेदी उपस्थित रहे।
सुभाष सिंह, ब्यूरो चीफ उत्तर




