जी भारत न्यूज24
भिण्ड। कौशल विकास एवं तकनीक की राह पर आगे बढ़ने तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त करने के लिए पोलीटेक्निक से डिप्लोमा प्राप्त करना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
आपके जिले में संचालित पोलीटेक्निक महाविद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य से पंजीयन कम हुए हैं, जिससे संस्था में शत – प्रतिशत प्रवेश हो पाना संभव नहीं हो सकेगा।
10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पोलीटेकनिक महाविद्यालय में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण में पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 17 जून, 2025 निर्धारित है।
प्रवेश/पंजीयन के लिए काउंसलिंग की वेबसाईट https://dte.mponline.gov.in है तथा जानकारी के लिए एमपी ऑनलाईन, भोपाल के श्री विवेक धर्माधिकारी (मोबाईल नं. 7049923854) से संपर्क किया जा सकता है।
आपके जिले में स्थित पोलीटेक्निक संस्थाओं में शत्-प्रतिशत प्रवेश के लिए 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर अधिकाधिक प्रवेश / पंजीयन कराये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध है।
न्यूनतम प्रगति वाले जिलों में
बड़वानी, विदिशा, झाबुआ, सीहोर, श्योपुर, बुरहानपुर,जबलपुर, रतलाम, हरदा,नरसिंहपुर, दतिया, रायसेन, ग्वालियर, होशंगाबाद, खरगौन, शिवपुरी, डिंडोरी एवं भोपाल सम्मिलित है ।




