जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
खाद की किल्लत से किसान परेशान हो रहा है
भिण्ड । कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिले के किसान भाइयों को खेती में बुबाई कर अच्छी फसल पैदावार करने के लिए खाद की अत्यंत आवश्यकता है,किंतु भिंड जिले का किसान खाद की किल्लत से जूझ रहा है।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को खाद वितरण की सही जानकारी ना मिल पाने के कारण परेशान होता है, उन्होंने कहा कि रात्रि से ही खाद की पर्ची के लिए लाईन में किसान लग जाता है,यहां तक कि महिला किसानों को भी घण्टो लाइन में खड़ा होना पड़ता है,उसके बाद भी जब पर्ची नहीं मिलती या खाद नहीं मिलता तो इस सम्बंध में जब किसान इससे सम्बंधित किसी अधिकारी या कर्मचारी से कारण जानना चाहता है, तो किसानों के साथ अभद्रता की भाषा प्रयोग कर अन्नदाता को अपमानित किया जाता है।
त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में बैठे लोग और उनके नेतागण किसानों के हित में बड़ी- बड़ी बातें तो करते हैं,लेकिन वास्तविकता में बेजेपी सरकार और उनके नेताओं को किसानों की समस्याओं की कतई परवाह नहीं है ।
कांग्रेस नेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि शासन-प्रशासन ने किसानों की खाद की एवं अन्य समस्याओं का जल्द ही निराकरण नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन-पत्र सौपेगी और जरूरत पड़ी तो किसानों के हित के लिए कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन तक करने को तैयार है।




