Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » समाज से साहित्य निकलता है: रवीन्द्र शुक्ला
Uncategorizedउत्तरप्रदेशशिक्षा

समाज से साहित्य निकलता है: रवीन्द्र शुक्ला

Zee Bharat News 24
Last updated: April 1, 2025 7:33 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

राष्ट्रीय पुस्तक मेला का हुआ भव्य समापन, साहित्यकार गोविंद मिश्रा ने अपने अनुभव किए साझा

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी एवं हिंदुस्तानी भाषा एकेडमी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेला, अखिल भारतीय लेखक शिविर, सृजनात्मक लेखन कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री रवींद्र शुक्ल ने कहा कि कोई कवि बनता नहीं है, कवि अवतरित होते हैं। कविता लिखी नहीं जाती, कविता कही जाती है। युवाओं को लेखन से पहले अध्ययन करना चाहिए। स्वाध्याय बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि समाज से साहित्य निकलता है। साहित्य को लिखते समय लोक कल्याण और राष्ट्रवाद को ध्यान में रखिए।

मशहूर साहित्यकार गोविंद मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लेखन एक साधना के समान है। आपको ढेर सारी किताबें अवश्य पढ़नी चाहिए। समाज से प्रेरणा लीजिए। समाज में जो भी घटित हो रहा है उसे अपने शब्द दीजिए। ढेर सारी किताबें पढ़ते रहिए। उन्होंने अपनी मां का उदाहरण देकर महिला सशक्तिकरण के बारे में समझाया। इसके साथ ही विभिन्न कहानियों की लेखन प्रक्रिया के बारे में भी समझाया।

समापन कार्यक्रम में पूर्व आईएएस प्रमोद कुमार अग्रवाल द्वारा संपादित बुंदेलखंड के कवि किताब का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक में 75 से अधिक कवियों ने अपनी कृतियां दी हैं। इनमें बुंदेलखंड से लेकर श्रृंगार, ओज, परंपरा, संस्कृति, दर्शन पर कविताएं लिखी हैं। समापन के अवसर पर अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मुन्ना तिवारी ने कहा कि पिछले 7 दिनों में 50 से अधिक साहित्यकार इस पुस्तक मेला का हिस्सा बनने पहुंचे। यहां मशहूर गीतकार समीर अंजान युवाओं से मुखातिब हुए। इलाहाबाद से आए कई विनम्र सेन सिंह की रचनाओं ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने लेखन प्रक्रिया और रचनात्मकता के बारे में बहुत कुछ सीखा। यह मेला सार्थक रहा। इस अवसर पर डॉ. अचला पांडेय, डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी, नवीनचंद्र पटेल, डॉ. बिपिन प्रसाद डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, डॉ. द्यूती मालिनी, डॉ. आशीष दीक्षित, डॉ. सुधा दीक्षित, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. राघवेंद्र, कपिल शर्मा, डॉ. रामनरेश, डॉ. जोगेंद्र, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. पुनीत, डॉ. रेनू, गरिमा, रिचा, रजनीश,आकांक्षा सिंह, मनीष मंडल, विशाल, अजय तिवारी समेत कई अन्य शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।

देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकल

जल संरक्षण आज की अनिवार्य आवश्यकता है : प्रोफेसर इकबाल अली

June 10, 2024
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशराजनीति

केन्द्रीय वन मंत्री श्री यादव से मंत्री श्री सिलावट ने सौजन्य भेट की

February 20, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशप्रसाशन

यूजीसी कानून एक,विनाश काले विपरीत बुद्धि

January 25, 2026
Uncategorizedप्रसाशनराजनीतिलोकल

दबंगों ने आम रास्ते पर किया कब्जा,ग्रामवासियों ने कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन

July 10, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?