जी भारत न्यूज24
भिण्ड । दिनांक 19/07/24 को सुबह 10 – 11 बजे के बीच फरियादी की दादी सुखदेवी बघेल उम्र 95 साल निवासी खैरोली को तीन लोगों ने हिस्सेदारी के बांट व दादी की संपत्ति के विवाद में लाठी से मारपीट की जिससे सुखदेवी बघेल घायल हो गई, जिसको फरियादी ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिण्ड लाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिस पर से थाना बरासों में अप.क्र. 50/24 धारा 103(1),3(5) बीएनएस का तीनों आरोपीयों के विरुद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन एवं एसडीओपी अनुभाग मेहगाँव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना बरासों में दिनांक 19/07/24 को बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में बरासों थाना पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त घटना को एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बरासों को निर्देशित किया, उसी तारतम्य में थाना प्रभारी बरासों उनि कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि घटना के तीनों आरोपी ग्राम चंदूपुरा में बिजलीघर के पास खड़े हैं जो बाहर जाने की फिराक में हैं, तीनों आरोपीयों को दिनांक 19/07/24 को रात्रि में चंदपुरा बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया गया व उनके द्वारा घटना में प्रयुक्त आलाजरर को भी जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर थाना प्रभारी बरासों, एएसआई संतोष सिंह भदौरिया,प्रधान आरक्षक दीपक करोठिया,नीरज सिंह,आरक्षक अजीत कुमार, राजपाल,ओमवीर जाट,महिला आरक्षक अंकित पवैया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




