ब्यूरो रिपोर्ट
जी भारत न्यूज24
सड़क पर पड़े मिले 11 हजार रुपये लहार थाने में कराए जमा
भिण्ड । कांग्रेस नेता व समाजसेवी प्रो. डॉ. चिमन्नलाल हिंडोलिया ( भिण्ड- दतिया लोकसभा से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार) भिण्ड से लहार क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए अपने वाहन से जा रहे थे,तभी दोपहर लगभग 12 बजे भिंड की तरफ मेंहदा पुल के पास सड़क पर कुछ रुपये बिखरे हुए पड़े दिखे तो उन्होंने अपना वाहन रोककर उतरकर देखा तो वहां 500 – 500 सौ रुपये के नोट डले थे, जिसे उन्होंने अपने ड्राइवर तिलक रजक की मदद से सभी नोटों को एकत्रित किया । डॉ. हिंडोलिया ने उक्त सभी 500- 500 सौ के नोट 11 हजार रुपये (11000 ) को लहार पहुँचकर थाना लहार में पदस्थ आरक्षक राजेंद्र सिंह दौहरे के पास जमा कर दिये।




