Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » डांडिया महोत्सव में नारी शक्ति को किया गया सम्मानित, डॉ० संदीप ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

डांडिया महोत्सव में नारी शक्ति को किया गया सम्मानित, डॉ० संदीप ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

Zee Bharat News 24
Last updated: September 25, 2025 5:57 pm
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झाँसी। मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झांसी के द्वारा नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में बस स्टैंड स्थित एक विवाह घर में गरबा, डांडिया एवं म्यूजिक मस्ती तथा महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने एक दूसरे को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही गरबा डांडिया नृत्य किया इस दौरान तमाम प्रतियोगिताओं को अभी आयोजन हुआ। इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 40 महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें बबीना विधायक की पत्नी कमली सिंह पारीछा, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्या, एमएलसी रमा निरंजन, समाज सेविका डॉक्टर विजय राज, डॉक्टर संगीता सिंह, डॉक्टर संध्या कुशवाहा, शालिनी गुरबक्शानी, उपसभापति नगर निगम झाँसी प्रियंका साहू आदि शामिल रही। आयोजक मंडल की सदस्य एवं अपना दल एस महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष हुई पूरे देश में नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है और सभी जगह गरबा डांडिया कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। हमारी महिला मंडली के द्वारा भी महिलाओं के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण की दशा में कार्य करने वाली महिला शक्ति को सम्मानित किया गया है। संबोधन के क्रम में डॉ. संदीप सरावगी ने कहा नवरात्रि हमें यह सिखाती है कि शक्ति, साहस और आत्मविश्वास नारी का स्वाभाविक गुण है। हमें समाज में महिलाओं को शिक्षा, अवसर और सम्मान देकर उन्हें उनके सपनों को साकार करने में सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष सहयोग की घोषणा भी की। डॉ. सरावगी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डांडिया नृत्य की तरह ही हमारे समाज में भी समानता, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होना चाहिए। इस मौके पर मधु कुशवाहा,गीता कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, शोभा कुशवाहा ,राधा कुशवाहा, विनीता कुशवाहा, बबीता वी राव, सीमा श्रीवास्तव, किरन जैन आदि मौजूद रही।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

उत्तरप्रदेश

​खास खबर: ‘शोपीस’ बनकर रह गए सरकारी सीयूजी नंबर, वीआईपी और रसूखदारों के लिए चलते हैं पर्सनल नंबर, आम आदमी बेहाल!

June 17, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

ब्लॉक स्तरीय संबंधित विभागों की टीटीएफ बैठक का आयोजन आज तहसील के जन सभागार में किया गया।

March 26, 2025
Uncategorizedदेशधार्मिक

सोनम को उपहार एवं आशीर्वाद देकर संघर्ष सेवा समिति ने बहन की तरह किया विदा

February 15, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिला दण्डाधिकारी ने किया शस्त्र लायसेंस निलंबित

March 30, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?