जी भारत न्यूज़24
ब्यूरो,आनंद गुप्ता
देवास। 15 फरवरी को अल सुबह प्रशासन द्वारा जेसीबी से मकान तोड़कर सारा सामान मलबे सहित भरकर ले जाया गया,
पीड़ित पत्रकार शाकिर अली दीप ने बताया कि वर्ष 1984 में शासन द्वारा पट्टे पर दी गई जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर ध्वस्त कर दिया,
शाकिर अली तथा सादिक अली ने बताया कि हम जिस जगह निवास कर रहे थे उस जगह आवासीय पट्टे मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए थे जिसमें पट्टा क्रमांक एक बटे एक हमारे पिताजी बाबू खा और भाई हसन अली के नाम पर था। आगे उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को तहसीलदार द्वारा गेट पर ताला लगाया गया था, जो की 15 फरवरी को सुबह एसडीएम द्वारा ताला तोड़कर परिसर खोला गया, सवाल यह है कि जब ताला लगा था तो परिवार अपना सामान कैसे बाहर निकालता? प्रेस वार्ता में उन्होंने आगे कहा कि 65 वर्षों से इस भूमि पर रह रहे परिवार के साथ इस गलत कार्रवाई की जांच करवाने,शासकीय आवासीय पट्टे होने के बाद भी अनुचित तरीके से अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई करने की जांच की मांग की, तथा परिवार को नया दिलाने और आवास स्थल, की व्यवस्था और उचित मुआवजा दिलाने की मांग शासन से की है।




