जी भारत न्यूज24
परीक्षार्थीयों को सामूहिक रूप से नकल कराने में संलिप्त पाये जाने पर की गई कार्रवाई
भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बी.ए., बी.एस.सी. की परीक्षा में बीक्षक के रूप में कर्तव्य के दौरान परीक्षाकक्ष में परीक्षार्थीयों को सामूहिक रूप से नकल कराने में संलिप्त पाये जाने पर राजेन्द्र कुमार सोनी सहायक ग्रेड 3 शासकीय महाविद्यालय लहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने बताया है कि राजेन्द्र कुमार सोनी सहायक ग्रेड 3 शासकीय महाविद्यालय लहार भिण्ड के द्वारा परीक्षाकेन्द्र शासकीय आई.टी.आई. लहार में आयोजित बी.ए., बी.एस.सी. की परीक्षा में बीक्षक के रूप में कर्तव्य के दौरान परीक्षाकक्ष में परीक्षार्थीयों को सामूहिक रूप से नकल कराने में संलिप्त पाये जाने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है।
राजेन्द्र कुमार सोनी सहायक ग्रेड 3 शासकीय महाविद्यालय लहार भिण्ड का उक्त कृत्य म० प्र० सिविल सेवा आचारण नियम 1965 के विपरीत होने से राजेन्द्र कुमार सोनी सहायक ग्रेड 3 को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम में निहित प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री सोनी का मुख्यालय शासकीय एम.जे.एस. महाविद्यालय भिण्ड नियत किया जाता है। श्री सोनी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




