जी भारत न्यूज24
रीवा। मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्य्क्ष दीना नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर, राष्ट्रीय मंत्री अशोक टेकाम ,प्रदेश संगठन मंत्री राधे श्याम जलक्षत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
त्रिवार्षिक प्रदेश चुनाव प्रक्रिया में शेखर किवे अध्यक्ष, राकेश चौहान महामंत्री, प्रदीप नीखरा , सचिन ताम्रकार , ऋषि शुक्ला, प्रकाश रत्नपारखी उपाधक्ष बने , अजय मिश्रा, स्वदेश शर्मा,
शीला हनुमत मंत्री बने
विमल दुबे कोषाधक्ष बने। मध्य प्रदेश से इफको के संचालक ऋषि राजसिंह अर्बन बैंक प्रकोष्ठ प्रमुख एवं सुदर्शन गुप्ता सह अर्बन बैंक प्रकोष्ठ , संगीता तेंदुलकर महिला प्रकोष्ठ प्रमुख, जया श्रीवास्तव सह महिला प्रकोष्ठ प्रमुख ,
गजेंद्र गौतम संपर्क प्रमुख, कैलाश लुबाना कार्यालय प्रमुख, गोपाल निगम क्रेडिट प्रकोष्ठ प्रमुख, छाया सैनी सह क्रेडिट प्रकोष्ठ प्रमुख , सुमन शादिल्य
स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ प्रमुख, आकाश पटेल एफ पी ओ प्रकोष्ठ प्रमुख, नीलम चौरसिया उपभोक्ता प्रकोष्ठ प्रमुख
देवेन्द्र शर्मा डेयरी प्रकोष्ठ प्रमुख , रानी रैकवार सोशल मीडिया प्रमुख बनाए गए।
कल्पना शर्मा , नंदकिशोर किरार, धीरेन्द्र शुक्ल, प्रशांत ठाकरे, अभिमान सिंह जोधावत, चन्द्र प्रकाश शर्मा, सुरेश गुप्ता, शोभा सिकरवार, आशा कुमरावत, ऊष्मा मालू, मधु शुक्ला, दीपाली बुचके उमा भारद्वाज , कमलेश मालवीय, यदुवीर सिंह यादव
कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किए गए।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में दो प्रस्ताव पारित किए गए।( 1) सहकार से समृद्धि (2) सहकारी संस्थाओं में अविलंब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो। इन दोनों प्रस्तावों को सदन ने ध्वनिमत से पारित किया। रीवा जिले के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता पूरे व्यवस्था में लगन के साथ समर्पित रहे। समापन समारोह में सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकार भारती के कार्यकर्ता संस्कार वान होकर सहकारिता की शुद्धि, वृद्धि एवम समृद्धि हेतु सदैव तत्पर रहें साथ ही उन्होंने कार्यकताओं का आव्हान किया कि प्रत्येक करकर्ता संगठन को सर्वोपरी मानकर तन्मयता से कार्य मे जुट जाएं। आभार प्रदेश उपाध्क्ष ऋषि शुक्ला ने व्यक्त किया।




