जी भारत न्यूज24
उन्नाव । दिनाँक 10-11-2025 को “एक्सेल स्कूल ऑफ नर्सिंग” सिंगरौसी में छात्र छात्राओं द्वारा वेलकम पार्टी एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें अजय त्रिवेदी (प्रबन्धक अम्बिका इंटरमीडिएट कॉलेज) एवं प्रसिद्ध समाज सेवी वीरेन्द्र शुक्ला जी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्था के चेयरमैन डॉ. जमालुद्दीन अहमद ने आये हुए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । अपने उदघोष में डॉ. जमालुद्दीन अहमद ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे क्रन्तिकारी परिवर्तन ” माँग एवं सुनिश्चित अवसर ” पर प्रकाश डाला | संस्था के वाइज प्रेसिडेंट डॉ. कलीम अहमद खान ने छात्र छात्राओं एवं शिक्षको के उत्साह वर्धन, क्रियाशीलता, समर्पण, द्रढ़ संकल्प की भावना को जागृत करने के लिए अपने पूर्वजो के नाम पर पुरुस्कारों की घोषणा की जो कि मोहम्मद शेर खान मेमोरियल अवार्ड (बेस्ट फैकल्टी ऑफ़ द इयर)और अब्दुल अहाद खान मेमोरियल अवार्ड (बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ द इयर बी. एस. सी. नर्सिंग) एवं हलीमा मेमोरियल अवार्ड (बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ द इयर जी. एन. एम.) ,सुगरा मेमोरियल अवार्ड (बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ द इयर ए. एन. एम.) है कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्था के सी. ई, ओ. डॉ. सी. के. मिश्रा जी ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की, अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि कॉलेज आने वाले समय में दूसरे रोजगार परक कोर्स को संचालित करने के लिए प्रयासरत है।
इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ताज मोहम्मद जिनके कुशल मार्गदर्शन में समाज में फैली कुरीतियों, अशिक्षा, महिला सुरक्षा जैसे विषयो पर थीम आधारित कार्यक्रमों का छात्र छात्राओ द्वारा रंगारंग प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती सिम्मी जॉन ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और समस्त विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।




